वीडियो : नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप , सेना के जवान पर मुकदमा दर्ज
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - अक्सर आपने देखा होगा , सेना और सेना के जवानों का सम्मान हर कोई करता है । लेकिन उत्तराखंड के चमोली के थराली से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां एक सेना के जवान पर गंभीर आरोप लगे हैं । जी हां , थराली में एक नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । वीडियो में गलती स्वीकारने वाला व्यक्ति सेना का जवान बताया जा रहा है । आरोप है कि सेना की कैंटीन में ले जाकर पीड़िता से छेड़खानी की गई । मामले की जांच जारी है । चमोली जिले के थराली में स्थानीय जनप्रतिनिधि की बेटी से छेड़खानी का मामला सामने आया है । मिली जानकारी के मुताबिक , मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है , रविवार को कैंटीन बन्द रहती है , लेकिन सेना के जवान ने नाबालिग को रविवार होने के बाद भी आर्मी कैन्टीन में सामान लेने के बहाने बुलाकर छेड़खानी की है । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । ये घटना रविवार शाम 3.30 बजे की बताई जा रही है । किशोरी अपने पालतू मवेशी को घुमाने ले जा रही थी तो सेना की कैंटीन में कार्यरत हवालदार ने कैंटीन में बुलाया और गलत हरकत करने का प्रयास किया । किशोरी किसी तरह जान बचाकर भागी और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई । जिसके बाद ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और सेना के जवान पर कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
यूट्यूब पर देखें -https://youtu.be/cQOp04E23LE?si=gxuV_H24uPL5g0rr
फेसबुक पर देखें - https://www.facebook.com/share/v/1ASnAn2t8u/