वीडियो : देहरादून से बदबूदार अंडों से आ रही है भ्रष्टाचार की बू
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों में भेजे गए अंडों ने विभाग की पोल खोल दी है । महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के तहत बच्चों के लिए आई अंडों की खेप सड़ी-गली निकली , जिनमें कीड़े तक पड़े मिले । ये अंडे नौनिहालों को पोषण योजना के तहत दिए जाने थे , लेकिन ये ज़हर का तोहफा निकले ।ठेके में घोटाला , बाहर की फर्म से आया सड़ा माल
सूत्रों के मुताबिक , अंडों की सप्लाई का ठेका उत्तराखंड की बजाय दूसरे राज्य की एक संदिग्ध फर्म को दिया गया । विभागीय मिलीभगत और कमीशनखोरी की बू अब साफ महसूस की जा रही है । सवाल उठ रहा है - क्या बच्चों की सेहत ठेकेदारों की जेब में गिरवी रख दी गई है ?बड़ा खुलासा - मीडिया कल सूचना नहीं देने दी गई
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि उन्होंने पहले भी घटिया खाद्य सामग्री को लेकर आवाज़ उठाई थी , लेकिन अधिकारियों ने उन्हें चुप करा दिया । यहां तक कि मीडिया से बात करने पर रोक तक लगा दी गई थी । दीपनगर समेत कई केंद्रों में पहले भी खराब गेहूं और चावल की शिकायतें सामने आ चुकी हैं ।क्या उत्तराखंड में अंडे का कोई सप्लायर नहीं ? रेखा नेगी का सवाल
उत्तराखंड आंगनबाड़ी सहायिका संगठन की प्रांतीय नेता रेखा नेगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी - क्या हमारे राज्य में कोई अंडे का सप्लायर नहीं है कि बाहर से घटिया सामान मंगाया जा रहा है ? यह बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ और विभागीय भ्रष्टाचार की जीती-जागती मिसाल है ।विभाग ने दी जांच की बात - लेकिन भरोसा किसे ?
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक विक्रम सिंह ने कहा है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी । लेकिन सवाल है - क्या यह कार्रवाई फाइलों में ही सड़ जाएगी , या कुछ सच्चाई सामने आएगी ?नौनिहालों की सेहत पर बड़ा खतरा
राजधानी में सड़े अंडों की आपूर्ति कोई छोटी चूक नहीं , बल्कि सरकारी योजनाओं की साख पर धब्बा है । सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावे अब कटघरे में हैं ।अब जनता पूछ रही है
क्या भ्रष्टाचार की इस बदबू में मासूमों का पोषण भी सड़ गया है ?वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
https://www.facebook.com/share/r/19whWKrbwo/
देहरादून सड़ा अंडा कांड, उत्तराखंड भ्रष्टाचार खबर, आंगनबाड़ी अंडा घोटाला, महिला सशक्तिकरण विभाग भ्रष्टाचार, बच्चों का पोषण घोटाला, रायपुर आंगनबाड़ी, देहरादून न्यूज़, Uttarakhand Corruption News, Dehradun Egg Scam, Anganwadi News Uttarakhand