बिग ब्रेकिंग : पूर्व विधायक के बेटे से लाखों की ठगी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है । यहां शेयर मार्केट में 20% मासिक मुनाफे का सपना दिखाकर ठगों ने पूर्व विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के बेटे आमिर अंसारी से लाखों रुपये ठग लिए । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है ।20% मुनाफा मिलेगा , ऐसे रची गई ठगी की साज़िश
आमिर अंसारी ने पुलिस को बताया कि मार्च - अप्रैल 2025 में अमित कुमार गौतम ( निवासी ग्राम खेड़की , मुजफ्फरनगर ) और उसकी पत्नी वंदना उनके ऑफिस पहुंचे । दोनों ने खुद को शेयर मार्केट के गुरु बताते हुए कहा कि वे अपनी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाते हैं , जिसका हेड ऑफिस सराय रोज , ज्वालापुर (हरिद्वार) में है । दोनों पति-पत्नी आलीशान गाड़ियों में घूमते थे और महंगे तोहफे बांटकर निवेशकों को प्रभावित करते थे । उन्होंने आमिर अंसारी और उनके दो सहयोगियों को 20 प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच दिया , और इसी झांसे में लाखों रुपये ऐंठ लिए ।पैसे मांगे तो धमकी देकर कहने लगे - जान से मार देंगे
जब आमिर अंसारी और उनके साथियों ने रकम वापस मांगी , तो दोनों आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया । इतना ही नहीं , उल्टा धमकी दी कि अगर पैसे मांगे तो जान से मार देंगे ।
इसके बाद पीड़ित ने मंगलौर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।पुलिस की जांच तेज , कई और पीड़ितों के सामने आने की संभावना
थाना प्रभारी के अनुसार , पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी है और उनके कथित निवेश नेटवर्क की छानबीन जारी है । प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस दंपत्ति ने कई और लोगों से भी निवेश के नाम पर ठगी की हो सकती है ।ठगी का नया ट्रेंड - शेयर मार्केट में झूठा मुनाफा दिखाकर लूट
हाल के महीनों में उत्तराखंड में ऑनलाइन और ऑफलाइन निवेश ठगी के मामलों में तेजी आई है । ठग अब सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्कों के ज़रिए फास्ट मनी स्कीम चला रहे हैं ।
हरिद्वार ठगी, शेयर मार्केट फ्रॉड, आमिर अंसारी ठगी केस, हाजी सरवत करीम अंसारी, अमित गौतम वंदना ठग, हरिद्वार पुलिस केस, उत्तराखंड क्राइम न्यूज़, हरिद्वार न्यूज, निवेश ठगी, 20 प्रतिशत मुनाफा ठगी