शर्मनाक कांड : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - उत्तराखंड की शांत वादियों में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है । ज्योतिर्मठ पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर युवती का शारीरिक और आर्थिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है । नई दिल्ली निवासी एक युवती ने 18 जून को कोतवाली ज्योतिर्मठ में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि अजय शर्मा पुत्र गोपाल लाल शर्मा (उम्र 23 वर्ष) , निवासी जयपुर , राजस्थान ने उत्तराखंड भ्रमण के दौरान उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए । जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया , तो आरोपी ने न सिर्फ मना कर दिया बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मानसिक और आर्थिक शोषण भी शुरू कर दिया । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मु0अ0सं0 16/2025, धारा 376(2)(ढ)/506 आईपीसी व 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया ।SP चमोली पुलिस का सख्त एक्शन
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए । पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक और सटीक जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की और 10 अक्टूबर 2025 को अजय शर्मा को धर दबोचा । आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया , जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है ।महिला सुरक्षा पर चमोली पुलिस का सख्त संदेश
चमोली पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । पुलिस का यह त्वरित एक्शन महिला सुरक्षा को लेकर उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है ।
ज्योतिर्मठ रेप केस, चमोली पुलिस एक्शन, अजय शर्मा गिरफ्तार, शादी का झांसा रेप केस, उत्तराखंड क्राइम न्यूज़, महिला शोषण मामला, ज्योतिर्मठ न्यूज़, चमोली ब्रेकिंग न्यूज, SP सर्वेश पंवार, Uttarakhand Crime News