सीबीआई जांच से होगा शंका का निवारण - भट्ट
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UKSSSC ) पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच और दोबारा परीक्षा कराने के फैसले को भाजपा ने छात्रों के मन की शंका दूर करने के लिए उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया है । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रविवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है । भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी सिर्फ भ्रम और अफवाह फैलाने का प्रयास है । उन्होंने कहा कि जिनकी खुद जनता में विश्वसनीयता नहीं बची , वे अब युवाओं के भविष्य जैसे गंभीर मुद्दों पर राजनीति करने में जुटे हैं । भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर काम कर रही है । सीबीआई जांच और पुनः परीक्षा के फैसले से युवाओं के मन में विश्वास बहाल होगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।
सीबीआई जांच उत्तराखंड, महेंद्र भट्ट बयान, पुष्कर सिंह धामी सरकार, उत्तराखंड भर्ती घोटाला, भाजपा न्यूज, उत्तराखंड ताजा खबरें, UKSSSC exam news, उत्तराखंड सीबीआई जांच, BJP Uttarakhand News