1 किलो 400 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - से बड़ी खबर आ रही है , यहां एसएसपी के सख्त निर्देश पर ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस ने नशे के सौदागरों पर लगातार शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । इसी कड़ी में हरिद्वार पुलिस ने एक बड़े अभियान के दौरान 1 किलो 400 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को दबोच लिया है ।देवभूमि में नशे के खिलाफ तगड़ा वार
हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से नशा माफिया के हौसले पस्त हो गए हैं । पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी । यह गिरफ्तारी नशे की जड़ों को उखाड़ फेंकने की दिशा में एक और अहम कदम है ।जानिए , आरोपी का नाम - पता
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शावेज उर्फ मौहम्मद मियां पुत्र महूबब , निवासी ग्राम दुमझेड़ा , थाना चिलकाना , जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है । आरोपी के पास से 01 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की गई है । एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का यह हिस्सा है । पुलिस ने साफ किया है कि देवभूमि को नशे के जाल से मुक्त करने तक यह मुहिम जारी रहेगी ।
हरिद्वार पुलिस, चरस तस्कर गिरफ्तार, Drugs Free Devbhoomi Mission, Haridwar News, Uttarakhand Crime News, हरिद्वार SSP, Saharanpur तस्कर, अवैध चरस बरामद, नशा मुक्ति अभियान, उत्तराखंड न्यूज
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: