शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नैनीताल ( Nainital ) - जिले में बड़ा मामला सामने आया है । पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ( भाजयुमो ) के पूर्व जिला महामंत्री देव सिंह बागवाल को 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है । सूत्रों के मुताबिक आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर हरिद्वार ले गया था । पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से आरोपी को दबोच लिया । किशोरी को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है ।पीड़िता का मेडिकल कराया गया , आरोपी जेल भेजा गया
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराते हुए बयान दर्ज किए हैं । आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया । मामला 8 अक्टूबर का बताया जा रहा है , जब एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी । पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी ।गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
एसआई आशा बिष्ट के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट , अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है । एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है ।लोगों में आक्रोश , पार्टी कार्यकर्ता भी नाराज
इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है औ पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है ।
नैनीताल न्यूज, भाजयुमो नेता गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म, देव सिंह बागवाल केस, हरिद्वार पुलिस, उत्तराखंड क्राइम न्यूज, BJP Youth Leader Arrested, Nainital Breaking News, Uttarakhand Latest News, POCSO Case Uttarakhand