शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है । यह मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है , जहां पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी ।रायपुर की युवती के साथ घटित हुआ हैवानियत का खेल
रायपुर क्षेत्र की एक युवती को रोहित ठाकुर नामक युवक ने पहले प्यार के जाल में फंसाया , फिर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए । जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया । पीड़िता की मां ने न्याय की गुहार लगाते हुए थाना रायपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक्शन में आई पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए । रायपुर थाने की पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और जनपद बिजनौर , उत्तर प्रदेश से आरोपी रोहित ठाकुर पुत्र दीपक ठाकुर , निवासी ग्राम नारायणपुर रामजी उर्फ तेलीपुरा , थाना नगीना को दबोच लिया ।पुलिस ने कहा , कानून से नहीं बच पाएगा कोई
देहरादून पुलिस ने बताया कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है ।
देहरादून रेप केस, रायपुर थाना, शादी का झांसा, युवती से दुष्कर्म, रोहित ठाकुर गिरफ्तारी, बिजनौर पुलिस, देहरादून क्राइम न्यूज़, उत्तराखंड पुलिस एक्शन, महिला सुरक्षा, उत्तराखंड न्यूज़ पोर्टल
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: