सनसनी : जंगल में अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
20 से 30 वर्ष की महिला का मिला शव ।
हरिद्वार ( Haridwar ) - जनपद के श्यामपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है । शनिवार सुबह जंगल क्षेत्र में स्थानीय लोगों को अधजली हालत में एक महिला का शव मिला । शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतका की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है ।क्या शव को जलाने की कोशिश थी , अगर ऐसा है तो गुनहगार कौन ?
जिस हालत में शव मिला है , उससे अंदेशा जताया जा रहा है , कि किसी ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे जलाने की कोशिश की है । घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई , जांच में जुटी टीम
सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी गई है । मामले में थाना श्यामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू कर दी है ।शिनाख्त अब तक अधूरी , क्या है रहस्य ?
अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है । शव की स्थिति देखकर हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है । पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है , आसपास के थानों और जिलों को सूचना भेजी जा चुकी है ।पुलिस की अपील - कोई जानकारी है तो तुरंत बताएं
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो थाना श्यामपुर , जनपद हरिद्वार या नजदीकी पुलिस स्टेशन में तत्काल सूचित करें ।
संपर्क सूत्र - उपनिरीक्षक मनोज शर्मा , थानाध्यक्ष श्यामपुर
मोबाइल - 9411112835
यह रहस्य कब खुलेगा ?
अज्ञात महिला की पहचान और इस मौत के पीछे के कारणों का पता लगना अब पुलिस के लिए एक चुनौती बन चुका है । सवाल ये भी उठ रहा है , क्या यह कोई ऑनर किलिंग है ? या प्रेम प्रसंग का दुखद अंत ? जवाब वक्त के साथ सामने आएंगे ।
हरिद्वार महिला शव, अधजली लाश हरिद्वार, श्यामपुर थाना हत्या, हरिद्वार क्राइम न्यूज, महिला की हत्या हरिद्वार, unidentified dead body Haridwar, Haridwar crime scene, उत्तराखंड क्राइम न्यूज़, जंगल में शव मिला, हत्या या आत्महत्या
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: