खुलासा : दोस्त ने की थी युवक की हत्या , ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का हुआ खुलासा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - के रानीपोखरी क्षेत्र में हुई एक ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को दून पुलिस ने चौंकाने वाले अंदाज़ में सुलझा लिया है । मृतक शुभम पाल उर्फ चुन्नी की हत्या उसी के जान-पहचान के शख्स ने की थी , और मर्डर की वजह थी बार-बार अपमान का बदला ।शराब पिलाकर ले गया , फिर सीवर टैंक में धक्का देकर की निर्मम हत्या
14 अक्टूबर 2025 को रानीपोखरी निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस में शिकायत दी थी कि उसका बेटा शुभम अचानक लापता हो गया है । अगले दिन 15 अक्टूबर को शुभम का शव शांतिनगर स्थित एक पुराने सीवर टैंक में मिला ।सीवर टैंक से मिला शव , पुलिस को भी चौंकाया
पुलिस ने शुरू में इसे ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच शुरू की , लेकिन जल्द ही मामले की परतें खुलने लगीं । सीसीटीवी फुटेज , मोबाइल लोकेशन और पूछताछ से यह सामने आया कि शुभम को आखिरी बार ऋषभ धीमान उर्फ बाबू के साथ देखा गया था ।अपमान की आग में जल रहा था हत्यारा , दोस्त के नशे में होने का उठाया फायदा
ऋषभ ने पूछताछ में स्वीकार किया कि शुभम उसे अक्सर लोगों के सामने अपमानित करता था । इस अपमान का बदला लेने के लिए उसने खौफनाक साजिश रची । उसने शुभम को शराब पिलाई और जब वह नशे में था , तब शांतिनगर के पुराने सीवर टैंक के पास ले जाकर उसे धक्का दे दिया । शुभम की मौके पर ही मौत हो गई ।पुलिस की सतर्कता और तेज़ी से टूटा ब्लाइंड मर्डर का ताला , आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर रानीपोखरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 अक्टूबर 2025 को आरोपी ऋषभ धीमान को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया ।मामला बना चर्चा का केंद्र - दोस्ती , धोखा और मर्डर की रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तान
इस हत्याकांड ने पूरे रानीपोखरी क्षेत्र में सनसनी फैला दी है । आम लोगों के बीच चर्चा है कि दोस्ती के पीछे छिपा यह खौफनाक मर्डर प्लान वाकई चौंकाने वाला है ।
देहरादून हत्या कांड 2025
रानीपोखरी मर्डर न्यूज
देहरादून ब्लाइंड मर्डर केस
दोस्त ने की युवक की हत्या
सीवर टैंक में मिली लाश
Uttarakhand Crime News Hindi
देहरादून ताजा खबरें
रानीपोखरी पुलिस अपडेट
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: