बिग ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री की कार का भीषण एक्सीडेंट
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक सड़क हादसे का शिकार हो गए । उनकी कार कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अन्य गाड़ियों से टकरा गई । हादसा अचानक सामने आए वाहन को बचाने के दौरान हुआ । गनीमत यह रही कि पूर्व मुख्यमंत्री सहित वाहन में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए । मिली जानकारी के मुताबिक , हरीश रावत अपने निजी वाहन से देहरादून से दिल्ली की ओर जा रहे थे । जैसे ही उनकी कार कंकरखेड़ा क्षेत्र में पहुंची , अचानक एक वाहन ने सामने ब्रेक मार दिया । चालक ने कार को बचाने की कोशिश की , लेकिन नियंत्रण बिगड़ने से वह अन्य गाड़ियों से टकराते हुए डिवाइडर से टकरा गई । टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक , पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के काफिले की कार फ्लीट में चल रही एस्कॉर्ट से टकरा गई । हादसे की सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी । पुलिस ने तुरंत दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की , जिसमें उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक भेजा गया । स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर भारी ट्रैफिक और लापरवाह वाहन चालकों के कारण आए दिन हादसे होते हैं । हादसे के बाद कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति भी बन गई थी । हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक शोसल मीडिया पोस्ट जारी करते हुए कहा - कार क्षतिग्रस्त हुई है और मैं ठीक हूँ । जिसके बाद उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: