• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

हड़कंप : पाकिस्तान के हमले में तीन क्रिकेटरों की मौत , जानिए पूरा मामला - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-10-19 13:12:54
Share Share Share

हड़कंप : पाकिस्तान के हमले में तीन क्रिकेटरों की मौत , जानिए पूरा मामला


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

नई दिल्ली - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है । पाकिस्तानी एयरफोर्स द्वारा किए गए हमले में अफगानिस्तान के तीन युवा क्लब क्रिकेटरों की मौत हो गई है । ये क्रिकेटर थे - कबीर , सिबगतुल्लाह और हारून , जो भविष्य में अफगान नेशनल टीम का हिस्सा बनने का सपना देख रहे थे ।

डूरंड लाइन के पास घरों को बनाया गया निशाना

पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा की गई इस एयरस्ट्राइक में उर्गन और बर्मल जिले के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया , जो डूरंड लाइन के नजदीक स्थित हैं । इस बर्बर हमले में 14 लोगों की जान चली गई और 16 से ज्यादा घायल हुए , जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं ।

क्रिकेट मैदान से श्मशान तक पहुंचा सपना

तीनों युवा खिलाड़ी हाल ही में क्लब क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे और जल्द ही नेशनल कैंप में बुलाए जाने की उम्मीद थी । मगर एक खौफनाक हमला इनकी जिंदगी , करियर और सपनों को निगल गया ।

पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन - ट्राई सीरीज़ से अफगानिस्तान ने लिया नाम वापस

इस दुखद और निंदनीय हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने कड़ा कदम उठाते हुए नवंबर में पाकिस्तान में होने वाली ट्राई T20 सीरीज़ से खुद को अलग कर लिया है । यह कदम ना केवल एक विरोध है , बल्कि क्रिकेट के मैदान पर कूटनीतिक सन्देश भी है ।

अब क्या होगा आगे ?

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या अफगानिस्तान और पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्तों में पूरी तरह दरार आ जाएगी ? और क्या आईसीसी इस मामले में दखल देगा ।







पाकिस्तान एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान 2025, क्लब क्रिकेटर मौत अफगान, अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान क्रिकेट विवाद, ACB ने ट्राई सीरीज से लिया नाम वापस, कबीर सिबगतुल्लाह हारून मौत खबर, डूरंड लाइन एयरस्ट्राइक 2025, Afghanistan Cricket Breaking News, Pakistan Airstrike Durand Line


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in