अग्निकांड : उत्तराखंड में दीपावली पर 66 जगह लगी आग
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - रोशनी के इस पर्व पर उत्तराखंड ने आग की लपटों को काबू में रखा । दीपावली की रात ( 20 से 21 अक्टूबर 2025 ) के बीच प्रदेशभर में कुल 66 अग्निकांडों की सूचनाएं मिली , मगर राहत की बात यह रही कि कहीं भी जनहानि नहीं हुई ।फायर विभाग की तत्परता , जनता की सावधानी और अग्नि सुरक्षा अपीलों का असर साफ दिखा
इस साल दीपावली पर आग की घटनाओं में पिछले वर्षों के मुकाबले उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई ।फायर यूनिट्स की फुर्ती और लोगों की मदद ने टाली तबाही
राज्यभर में 129 स्थानों पर विशेष फायर यूनिटों की तैनाती की गई थी , जिसने बड़ी घटनाओं को जन्म लेने से पहले ही काबू में कर लिया । देहरादून नगर में सर्वाधिक 12 घटनाएं दर्ज हुईं , जिनमें धर्मावाला की दुकान , निरंजनपुर की छत , चंद्रबनी व मेंहूवाला के कबाड़ , और सरस्वती बिहार में घर व कार में आग शामिल रही । इन घटनाओं में फायर यूनिट्स को लोगों की मदद मिली । विकासनगर , डाकपत्थर , ऋषिकेश और डोईवाला में भी फायर कर्मियों ने आतिशबाज़ी से लगी आगों पर मिनटों में नियंत्रण पाया ।कोटद्वार का बावर्ची रेस्टोरेंट बना अग्निकांड का सबसे बड़ा केंद्र
सिब्बुनगर , कोटद्वार में स्थित बावर्ची रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग ने रात को दहला दिया । तीन फायर टेंडरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । आग में रेस्टोरेंट की छत , डी-फ्रीज़ , फर्नीचर , कंप्यूटर , CCTV और नगदी तक जलकर खाक हो गए । इसी क्षेत्र के मालवीय उद्यान में नगर निगम द्वारा जमा लकड़ियों में पटाखों की चिंगारी से आग लगी , जिसे फायर टीमों ने त्वरित कार्रवाई से बुझा दिया ।नैनीताल , हल्द्वानी , रुद्रपुर और टनकपुर में भी अलर्ट मोड
नैनीताल में मोहनको के पास दुकानों में लगी आग को रातभर की कोशिशों से बुझाया गया । हल्द्वानी में आर.टी.ओ. रोड और वृज विहार की तीन घटनाओं पर स्थानीय मदद से नियंत्रण मिला । रुद्रपुर और टनकपुर में आतिशबाज़ी से लगी आगों को फायर कर्मियों ने फैलने से रोका । टनकपुर के छीनीगोठ में झोपड़ी में लगी आग भी समय रहते बुझा दी गई ।आग पर नियंत्रण का रहस्य , जागरूकता और जिम्मेदारी
इस साल फायर विभाग द्वारा सोशल मीडिया , जनसंपर्क और जन-जागरूकता अभियानों के जरिए समय रहते चेतावनियां दी गईं । लोगों ने भी आतिशबाज़ी में संयम दिखाया और नतीजा रहा , दीपावली की रात सुरक्षित और खुशहाल रही ।
दीपावली आग उत्तराखंड, फायर ब्रिगेड उत्तराखंड, देहरादून आग की खबर, कोटद्वार बावर्ची रेस्टोरेंट फायर, दीपावली फायर इंसीडेंट्स, उत्तराखंड फायर सर्विस, दीपावली 2025 हादसे, उत्तराखंड समाचार, Uttarakhand Fire News, Dehradun Fire Incident 2025
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: