नहीं रुका दंगल , त्यौहारों में भी मचाया बवाल , 9 झगड़ालू चढ़े पुलिस के हत्थे
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - एक ओर जहाँ पूरा शहर दीपावली की खुशियों में डूबा था , वहीं कुछ खास किस्म के लोग शांति भंग करने पर उतारू हो गए । लेकिन , इन झगड़ा करने वालों पर पुलिस का डंडा चला और 09 उपद्रवियों को हिरासत में ले लिया गया । मामला अलग-अलग थाना क्षेत्रों का है और पुलिस की सक्रियता ने समय रहते माहौल को बिगड़ने से बचा लिया ।थाना कनखल - फैमिली फाइट बनी गली का तमाशा
थाना कनखल क्षेत्र में फैमिली फाइट गली का तमाशा बन गई , यहां एक ही मोहल्ले से आधा दर्जन लोग बवाल करते पकड़े गए । राजू पुत्र ओमप्रकाश (36 वर्ष) , विनोद पुत्र ओमप्रकाश (48 वर्ष) , पूरन पुत्र सोमदत्त (47 वर्ष) , सोहनलाल उर्फ सोनी पुत्र सोमदत्त (37 वर्ष) , प्रथम शर्मा पुत्र संजीव शर्मा (22 वर्ष) , संजीव शर्मा पुत्र भूपेन्द्र मोहन शर्मा (56 वर्ष) । कहा जा रहा है कि ये लोग आपसी कहासुनी को सड़क पर लेकर आ गए और फिर माहौल गरमा गया ।कोतवाली लक्सर - भोगपुर बना बॉक्सिंग रिंग , गॉंव के दो युवकों ने खड़ा किया बवाल
कोतवाली लक्सर क्षेत्र में भी दो युवकों ने लड़ाई - झगड़ा कर माहौल खराब किया । पुलिस ने सोनू कुमार पुत्र नकली , दीपक पुत्र राकेश को गिरफ्तार किया ।कोतवाली रानीपुर - कॉलोनी में गरजी गुस्से की गरज
यहां एक व्यक्ति ने त्योहार को तमाशा बना दिया । राजेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद (53 वर्ष) , निवासी - टिबड़ी ने किसी बात को लेकर इतना हंगामा मचा दिया कि कॉलोनी में तनाव का माहौल बन गया । जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस का सख्त संदेश - त्यौहार मनाओ , दंगा नहीं
हरिद्वार पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया है । पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों में यदि कोई कानून हाथ में लेगा , तो जेल की हवा खानी पड़ेगी ।
हरिद्वार झगड़ा न्यूज़, कनखल थाना खबर, हरिद्वार पुलिस एक्शन, लक्सर बवाल, रानीपुर उपद्रव, त्योहार में झगड़ा हरिद्वार, दीपावली झगड़ा, हरिद्वार लेटेस्ट क्राइम न्यूज़, उत्तराखंड पुलिस न्यूज़, चटपटी हरिद्वार खबर