बड़ी खबर : सोना - चांदी हुआ सस्ता
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नई दिल्ली - सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी के बाद अब लगातार गिरावट जारी है । गुरुवार सुबह सोने-चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली , क्योंकि निवेशकों की नजर शुक्रवार को आने वाले अमेरिका के महंगाई (CPI) पर है । इसके अलावा , रिकॉर्ड हाई पर सोना-चांदी पहुंचने के बाद मुनाफावसूली की लहर शुरू हुई है । मार्केट एक्सपर्ट यह भी मान रहे हैं कि फेड रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती होगी , जिसका भी असर गोल्ड और सिल्वर पर पड़ेगा । गुरुवार को एशियाई कारोबार के शुरुआती दौर में हाजिर सोना लगभग 4,090 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गया । पिछले दो सत्रों में यह धातु रिकॉर्ड ऊंचाई से लगभग 6% गिर चुका है । हालांकि इस साल सोना अभी भी करीब 55 प्रतिशत ऊपर है । भारत में 24 कैरेट सोने का भाव कम होकर 1,25,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है , जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,15,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई । 18 कैरेट सोने की कीमत 94,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है । भारत में चांदी की कीमत में भी बुधवार को गिरावट आई और गुरुवार के शुरुआती कारोबार में भी नरमी दिखी । मुनाफा वसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते चांदी थोड़ी कम होकर 1,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: