दर्दनाक हादसा : 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार , अधिशासी अभियंता समेत पत्नी-बेटे की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है । यहां , गोपेश्वर - पोखरी मोटरमार्ग पर देवखाल के पास गुरुवार शाम एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद आग की लपटों में समा गई । हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई , जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है ।दर्दनाक : परिवार की खुशी पर टूटा मातम
मिली जानकारी के मुताबिक , देहरादून में तैनात उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड ( यूजेवीएनएल ) के अधिशासी अभियंता अरविंद त्रिपाठी (55) अपनी पत्नी अनीता त्रिपाठी (53) , बड़े बेटे अंभूज त्रिपाठी (25) और छोटे बेटे अनंत स्वरूप त्रिपाठी (22) के साथ अपने पैतृक गांव पाब विशालखाल ( पोखरी ) जा रहे थे । बताया जा रहा है कि बुधवार को अरविंद अपने ससुराल देवखाल गए थे । गुरुवार शाम लौटते वक्त देवखाल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे निर्माणाधीन सड़क पर जा गिरी । कार के गिरते ही उसमें भयंकर आग लग गई ।कार में लगी आग ने ले ली तीन जानें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार , कार के नीचे गिरते ही तेज धमाका हुआ और आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया । स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी । थाना चमोली पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई , लेकिन तब तक देर हो चुकी थी । इस हादसे में अधिशासी अभियंता सहित उनकी पत्नी व छोटे बेटे की दर्दनाक मौत हो गई , जबकि बड़ा बेटा अंभूज त्रिपाठी छिटककर नीचे जा गिरा , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया , जहां उसका इलाज चल रहा है । हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है । परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है ।
गोपेश्वर हादसा, चमोली कार एक्सीडेंट, देवखाल दुर्घटना, यूजेवीएनएल इंजीनियर मौत, अरविंद त्रिपाठी चमोली, पोखरी रोड एक्सीडेंट, उत्तराखंड सड़क दुर्घटना, दुखद हादसा उत्तराखंड, गोपेश्वर न्यूज, Uttarakhand accident news, Chamoli news, Pokhari Gopeshwar sad news.
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: