• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश , कितना होगा पालन देखना दिलचस्प होगा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-12 22:24:04
Share Share Share

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश , कितना होगा पालन देखना दिलचस्प होगा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - के मॉडल जिले चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने जिला कार्यालय सभागार में अधिकारियों की मासिक स्टाफ बैठक ली । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों से कहा - कार्य के प्रति उदासीनता दिखाने वाले कर्मचारियों को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा । इसके साथ - साथ ये भी कहा - 15 दिन के बाद दुबारा स्टाफ बैठक होगी , उसमें किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी । मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने जिले की कानून व्यवस्था , न्यायालयों में लंबित वादों , राजस्व कार्यों , आबकारी , परिवहन , खनन व परिवहन सहित अन्य विभागों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने जिले के अभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदारों को नियमित रूप से अपने - अपने न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने कहा तहसील दिवस पर वो स्वयं तहसीलों का निरीक्षण करेंगे । सभी तहसीलों पर बेहतर कनेक्टिविटी , जनरेटर , फर्नीचर , कम्प्यूटर सहित आवश्यक उपकरण क्रय किए जाएं ताकि जनता के कार्य समय पर हो सकें । दूर - दराज से आए व्यक्तियों को किसी भी कारणवश बिना काम किए वापस न जाना पड़े इसके लिए पटवारी को एक दिन मुख्यालय में बैठकर कार्य करने औऱ सप्ताह में दो राजस्व गावों का स्थलीय निरीक्षण करने के सख़्त आदेश दिए हैं । इसके साथ - साथ ये भी कहा गया है कि , ये दिन निश्चित किए जाएं ताकि लोगों को मालूम हो सके औऱ कार्य में पारदर्शिता आ सके । जिलाधिकारी ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को जिला कार्यालय के समस्त पटलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिया है । नगर क्षेत्रों में स्वच्छता , स्ट्रीट टाइट को बढाने , भवन कर जमा करने के निर्देश दिए हैं । गावों में जमीन के निर्विवाद विरासतन मामलों के खतौनी पढ़कर निस्तारण के लिए पटवारियों को सख्त निर्देश हैं । आबकारी विभाग को शराब की ओवर रेटिंग न हो सके इसीलिए जिले की दुकानों पर निरीक्षण करने के सख़्त निर्देश दिए हैं । जिले में हो रहे अवैध खनन को बंद करने के लिए छापा मारने औऱ रात्रि चैकिंग के निर्देश भी दिए हैं । इस बार जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय सख्ती दिखाते हुए ये निर्देश अधिकारियों को दिए हैं औऱ इन आदेशों की अवहेलना होने पर जिलाधिकारी रियायत के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं । कड़े निर्देशों के बाद आंखिर इन निर्देशों का पालन कितना होता है ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in