• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

हाईवे पर हंगामा : प्रेमी-प्रेमिका के ड्रामे ने रोका ट्रैफिक , सड़क पर भिड़े भाई और बॉयफ्रेंड - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-10-24 12:40:05
Share Share Share

हाईवे पर हंगामा : प्रेमी-प्रेमिका के ड्रामे ने रोका ट्रैफिक , सड़क पर भिड़े भाई और बॉयफ्रेंड


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - जिले के मंगलौर हाईवे शुक्रवार दोपहर बॉलीवुड के सीन में तब्दील हो गया , जब प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रहा झगड़ा बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया । युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी , लेकिन तभी पहुंचा उसका गुस्सैल भाई और फिर शुरू हुआ सड़क पर इश्क़ बनाम इज़्ज़त का बवाल ।

भैया उसे छोड़ दो , सड़क पर गूंजा युवती का दर्दभरा शोर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक , युवती का भाई इस रिश्ते के खिलाफ था और उसने दोनों का रास्ता बीच हाईवे पर रोक लिया । बहस इतनी बढ़ी कि प्रेमी ने गुस्से में आकर सड़क किनारे रखी ईंट उठाई और अपने ही सिर पर दे मारी । खून से लथपथ युवक को देख युवती जोर-जोर से चीखने लगी - भैया , उसे छोड़ दो ।

हाईवे पर जाम , भीड़ जमा , फिर पहुंची पुलिस

घटना देखते ही देखते हाईवे पर जाम लग गया । राहगीर तमाशा देखने रुक गए , मोबाइल कैमरे ऑन हो गए और माहौल पूरी तरह फिल्मी हो गया । इसी बीच मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची , भीड़ को तितर-बितर किया और प्रेमी , प्रेमिका और भाई को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया ।

प्रेमी-भाई दोनों घायल , अस्पताल भेजे गए

पुलिस के अनुसार झगड़े में दोनों युवकों को चोटें आई हैं । उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है । पूछताछ में युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन का युवक से पिछले तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा है । आरोप है कि युवक या तो शादी करे या फिर उसकी बहन का पीछा छोड़े ।

पुलिस जांच में जुटी , बयान दर्ज

मंगलौर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा है , फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी ।






हरिद्वार न्यूज, मंगलौर हाईवे ड्रामा, हरिद्वार प्रेमी प्रेमिका खबर, हरिद्वार पुलिस न्यूज, हरिद्वार हाईवे जाम, प्रेमी ने सिर पर मारी ईंट, हरिद्वार वायरल वीडियो, हरिद्वार प्रेम प्रसंग, उत्तराखंड न्यूज, हरिद्वार ताजा खबर


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in