खुलासा : हत्या की गुत्थी सुलझी , लव ट्रायंगल बना मौत की वजह
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - पुलिस ने श्यामपुर क्षेत्र में मिली अधजली महिला के शव की रहस्यमयी गुत्थी सुलझा ली है । SSP हरिद्वार अजय सिंह के नेतृत्व और पुलिस टीम की सतर्कता से ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश हुआ है ।प्यार , धोखा और प्रेमिका को उतारा मौत के घाट
हत्या की जड़ में छिपी थी प्रेम और रंजिश की कहानी । आरोपी सलमान , निवासी - काशीपुर , सीमा खातून नामक महिला से प्रेम करता था , लेकिन अब किसी और से शादी करना चाहता था । सीमा इस बात से नाराज रहती थी और बार-बार पैसों व साथ रहने का दबाव डालती थी । 17 अक्टूबर की शाम काशीपुर में दोनों के बीच ट्रक में विवाद बढ़ा और गुस्से में सलमान ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । इसमें उसकी मदद उसकी महिला साथी ने की , जो खुद सीमा से रंजिश रखती थी क्योंकि सीमा ने पहले उसके बेटे को NDPS केस में जेल भिजवाया था ।शव को ठिकाने लगाने के लिए हरिद्वार लाकर जलाया
काशीपुर में हत्या के बाद दोनों आरोपी ट्रक (UK18CA-4788) में शव को रखकर हरिद्वार पहुंचे और श्यामपुर क्षेत्र के एक सुनसान प्लॉट में डीज़ल डालकर शव को आग के हवाले कर दिया , ताकि पहचान न हो सके । लेकिन पुलिस की तेज़ नज़र और तकनीकी जांच से उनके सारे पैंतरे फेल हो गए ।CCTV और ANPR कैमरों ने खोला राज़
18 अक्टूबर को अधजला शव मिलने के बाद SSP हरिद्वार ने स्वयं मौके का निरीक्षण किया और टीम गठित की । पुलिस ने 300 से ज्यादा वाहनों के CCTV फुटेज और ANPR कैमरों का बारीकी से विश्लेषण किया । एक सफेद कंटेनर ट्रक संदिग्ध मिला , जो काशीपुर की ओर गया था । सुराग़ों की कड़ी जुड़ते ही टीम उधम सिंह नगर पहुँची , जहाँ सीमा खातून की गुमशुदगी रिपोर्ट मिली ।दो आरोपी गिरफ्तार , ट्रक और डीजल जरीकेन बरामद
पुलिस ने पहले महिला आरोपी को काशीपुर से और फिर 23 अक्टूबर की रात श्यामपुर क्षेत्र से मुख्य आरोपी सलमान को ट्रक सहित दबोचा । दोनों ने अपराध कबूल कर लिया । हत्या में प्रयुक्त ट्रक और शव जलाने में इस्तेमाल डीजल जरीकेन भी बरामद किए गए ।हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी
हरिद्वार पुलिस ने तकनीक , सतर्कता और टीमवर्क के बल पर न केवल अधजले शव की पहचान की बल्कि लव ट्रायंगल मर्डर मिस्ट्री का राज़ भी खोल दिया । यह केस पुलिस की तफ्तीशी दक्षता और आधुनिक जांच प्रणाली का शानदार उदाहरण बना ।
हरिद्वार हत्या, अधजली लाश हरिद्वार, सीमा खातून हत्या, सलमान गिरफ्तार, श्यामपुर मर्डर केस, हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर, Uttarakhand Crime News, Haridwar Murder Mystery, Haridwar Police Success, हरिद्वार क्राइम ब्रेकिंग
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: