नहीं चलेगा अफसरशाही का घमंड : फोन नहीं उठाया तो जाएगी कुर्सी , डीएम ने जारी किया फरमान
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - ज़िले में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बड़ा प्रशासनिक धमाका किया है । उन्होंने साफ आदेश दिया है कि , जनपद के सभी जिला और खंड स्तरीय अधिकारी अब आम जनता और जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव करेंगे । डीएम ने कहा - कई अधिकारी फोन नहीं उठाते और जनता को बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं , यह रवैया खेदजनक और गैर-जिम्मेदाराना है ।फोन न उठाया तो गिरेगी गाज
डीएम प्रशांत आर्य ने आदेश में स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी अधिकारी के खिलाफ ऐसी शिकायत दोबारा मिली , तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी जाएगी । यानि अब लापरवाह अधिकारियों के दिन लद चुके हैं और अब गैरजिम्मेदार अधिकारियों को जनता की कॉल को अनदेखा करना अब भारी पड़ सकता है । डीएम आर्य ने कहा कि अधिकारियों को जनसंपर्क में संवेदनशीलता दिखानी होगी और जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना होगा । उन्होंने यह भी कहा - जनता से संवाद स्थापित करना प्रशासन की सबसे अहम जिम्मेदारी है , और इसमें लापरवाही अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।अफसरों में मचा हड़कंप , अब हर कॉल होगी रिसीव
इस आदेश के बाद जिलेभर के अफसरों में हलचल मची है । अब हर अधिकारी को अपने मोबाइल और लैंडलाइन कॉल्स पर सजग रहना होगा । माना जा रहा है कि इस सख्त निर्देश से जनसुनवाई व्यवस्था और शिकायत निस्तारण प्रणाली और अधिक प्रभावी बनेगी । डीएम प्रशांत आर्य का यह आदेश 29 अक्टूबर 2025 को डिजिटल हस्ताक्षरित कर जारी किया गया ।
उत्तराखंड हिंदी समाचार- न सिर्फ राज्य के प्रमुख खबरों का भरोसेमंद मंच है , बल्कि यह प्रदेश के उन मुद्दों को उजागर करता है , जिन पर बाकी मीडिया खामोश रहता है । हमारी टीम जनहित , पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर काम करती है । चाहे भ्रष्टाचार हो , बेरोजगारी या पहाड़ की जमीनी समस्याएँ , उत्तराखंड हिंदी समाचार हर मुद्दे को आवाज़ देने में सबसे आगे रहा है । इसी सशक्त पत्रकारिता के चलते आज उत्तराखंड हिंदी समाचार राज्य के टॉप 10 न्यूज पोर्टल्स में शुमार है ।
उत्तरकाशी डीएम आदेश, प्रशांत आर्य उत्तरकाशी, अधिकारी फोन न उठाने पर कार्रवाई, उत्तरकाशी जिला प्रशासन, उत्तराखंड हिंदी समाचार, उत्तराखंड न्यूज पोर्टल, उत्तरकाशी अफसरशाही, जनता की शिकायतें उत्तराखंड, उत्तराखंड की खबरें, टॉप न्यूज पोर्टल उत्तराखंड
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: