• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

राज्य स्थापना दिवस के देवभूमि रजत उत्सव में भूल गए राज्य आंदोलनकारियों को , अपमान से आक्रोशित हुए नायक - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-10-31 13:12:15
Share Share Share

राज्य स्थापना दिवस के देवभूमि रजत उत्सव में भूल गए राज्य आंदोलनकारियों को , अपमान से आक्रोशित हुए नायक


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

हरिद्वार ( Haridwar ) - उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में इस बार भी राज्य आंदोलनकारियों के साथ उपेक्षा का व्यवहार हुआ है । हर बार की तरह इस बार भी प्रशासनिक उदासीनता के चलते वो लोग , जिन्होंने उत्तराखण्ड राज्य के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया , आमंत्रण पत्र और सूचना से वंचित रह गए । बीते रोज़ रोड़ी बेलवाला में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ , लेकिन राज्य आंदोलनकारियों को इस उत्सव से मानो बाहर ही रखा गया । प्रशासन ने केवल कुछ चुनिंदा प्रतिनिधियों को ब्लैंक कार्ड थमाकर कर्तव्य पूरा कर लिया । बाकियों को न तो कोई आमंत्रण मिला और न ही फोन पर सूचना दी गई । परिणामस्वरूप अधिकांश राज्य आंदोलनकारी इस ऐतिहासिक अवसर पर मौजूद नहीं रह सके ।

प्रशासन ने हड़बड़ी में सुधारी गलती , पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी

दूसरे दिन यानी 31 अक्टूबर , शुक्रवार को जब प्रशासन को अपनी गलती का अहसास हुआ तो तहसील हरिद्वार ने पटवारियों के माध्यम से शाम 5 बजे तक हड़बड़ी में फोन कर आंदोलनकारियों को बुलाना शुरू किया । मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी । कई आंदोलनकारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि 30 अक्टूबर को कार्यक्रम आरंभ होने से पहले सूचना तक नहीं दी गई , यह हमारा अपमान है ।

सूचना विभाग ने दिए थे 250 कार्ड , पर अधिकांश आंदोलनकारी रहे वंचित

गौरतलब है कि इस बार देवभूमि रजत उत्सव का आयोजन सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है । जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार ने कार्यक्रम से पहले ही तहसील प्रशासन को 250 आमंत्रण कार्ड उपलब्ध करा दिए थे । तहसील के रिकॉर्ड में 218 चिन्हित राज्य आंदोलनकारी ऐसे हैं जिन्हें सम्मान पेंशन प्राप्त है , लेकिन अधिकतर को न तो कार्ड मिला और न ही कार्यक्रम का विधिवत आमंत्रण ।

राज्य के नायक बोले - यह अपमान नहीं तो और क्या है

पत्रकार एवं राज्य आंदोलनकारी त्रिलोक चन्द्र भट्ट , प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव डॉ. प्रदीप जोशी , और राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने प्रशासन की इस लापरवाही को राज्य आंदोलनकारियों का अपमान बताया । उन्होंने कहा कि जिनके संघर्ष से उत्तराखण्ड राज्य बना , उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित करना प्रशासन का दायित्व है , एहसान नहीं ।
हरिद्वार प्रशासन की इस चूक ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राज्य आंदोलनकारियों को केवल औपचारिकता में याद किया जाता है , वास्तविक सम्मान अभी भी दूर की कौड़ी है । रजत जयंती समारोह की चमक-दमक के बीच उन चेहरों की उपेक्षा एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है , जिनके बलिदान पर उत्तराखण्ड की नींव रखी गई थी ।








उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस, देवभूमि रजत उत्सव, हरिद्वार समाचार, राज्य आंदोलनकारी, उत्तराखण्ड रजत जयंती, हरिद्वार प्रशासन, राज्य आंदोलनकारी अपमान, देवभूमि उत्सव विवाद, उत्तराखण्ड न्यूज, Uttarakhand News Haridwar, Rajya Andolankari News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in