दिल दहलाने वाली वारदात : पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश , आग की लपटों में चीखती हुई दौड़ी महिला
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है । सुल्तानपुर क्षेत्र के भगतनपुर गांव में 7 जन्म साथ निभाने का वादा करने वाले एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश की । 30 वर्षीय पारुल जब आग की लपटों में घिरी तो उसकी चीख-पुकार से पूरा गांव दहल उठा ।लपटों में घिरी पत्नी दौड़ी पड़ोसी के घर
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक विवाहिता पारुल आग की लपटों में घिर गई । पड़ोसियों ने जब चीखें सुनीं तो मौके पर पहुंचे । सभी के होश उड़ गए जब उन्होंने देखा कि पारुल पूरी तरह जलती हालत में दौड़ती हुई पड़ोस के घर में पहुंची । लोगों ने किसी तरह आग बुझाई , लेकिन तब तक वह करीब 60 प्रतिशत तक जल चुकी थी ।गंभीर हालत में देहरादून रेफर
ग्रामीणों ने आनन-फानन में पारुल को पास के अस्पताल पहुंचाया । डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताकर देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया । फिलहाल पारुल का इलाज देहरादून के अस्पताल में चल रहा है , जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है ।पति गिरफ्तार , पुलिस कर रही पूछताछ
वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पति संजय कुमार (36 वर्ष) , पुत्र मुल्की सिंह , निवासी ग्राम भगतनपुर , चौकी रायसी , थाना कोतवाली लक्सर , जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है कि आखिर इस घटना के पीछे की असली वजह क्या थी ।गांव में दहशत , इंसानियत पर उठे सवाल
इस दिल दहला देने वाली वारदात से गांव में दहशत फैल गई है । लोग अब भी सदमे में हैं कि आखिर एक पति अपनी पत्नी के साथ इतनी हैवानियत कैसे कर सकता है ।
हरिद्वार महिला जलाने का मामला, हरिद्वार क्राइम न्यूज, पति ने पत्नी को जलाया, सुल्तानपुर भगतनपुर घटना, हरिद्वार न्यूज, देहरादून अस्पताल, हरिद्वार पुलिस, उत्तराखंड क्राइम स्टोरी, हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज, पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: