संन्यास : सफल भारतीय खिलाड़ी ने की संन्यास की घोषणा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
नई दिल्ली - भारतीय टेनिस के दिग्गज और दो बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोहन बोपन्ना ने आखिरकार पेशेवर टेनिस को गुडबाय कह दिया है । 45 साल के बोपन्ना ने अपने आख़िरी टूर्नामेंट पेरिस मास्टर्स 2025 में खेलकर संन्यास की घोषणा की । बोपन्ना ने अपने भावुक बयान में लिखा - यह अलविदा है... लेकिन अंत नहीं । इस एक लाइन ने करोड़ों खेल प्रेमियों के दिल को छू लिया ।2000 के दशक से कोर्ट पर चमकता रहा बोपन्ना का सितारा
रोहन बोपन्ना ने 2000 के दशक की शुरुआत में पेशेवर करियर शुरू किया था । दो दशकों से ज़्यादा लंबे सफर में उन्होंने भारतीय टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया ।
26 अंतरराष्ट्रीय खिताब अपने नाम किए ।
2017 फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल (Mixed Doubles) खिताब जीता ।
3 बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे ।
एशियाई खेलों (2018 और 2022) में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया ।
चुनौतियों में मिला विश्वास और ध्येय , बोपन्ना का भावुक बयान
संन्यास की घोषणा करते हुए बोपन्ना ने कहा - 22 साल के इस सफर में टेनिस ने मुझे बहुत कुछ सिखाया । चुनौतीपूर्ण क्षणों में यह मेरे लिए शक्ति , विश्वास और ध्येय का स्रोत रहा । बोपन्ना का यह बयान खेल जगत में चर्चा का विषय बन गया है । कई पूर्व खिलाड़ी और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें लीजेंड करार दे रहे हैं ।भारत के लिए गौरव , दुनिया के लिए प्रेरणा
रोहन बोपन्ना सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं , बल्कि भारत में टेनिस के लिए प्रेरणा का नाम हैं । उनकी सर्विस , फोरहैंड और जोश ने भारत को बार-बार गौरवान्वित किया । अब जब उन्होंने रैकेट को अलविदा कहा है , तो देशवासी बस इतना ही कह रहे हैं - धन्यवाद बोपन्ना , आपने भारत को गर्व का एहसास दिलाया ।
रोहन बोपन्ना संन्यास, Rohan Bopanna retirement, Indian tennis player, ग्रैंड स्लैम चैंपियन, फ्रेंच ओपन विजेता, एशियाई खेल स्वर्ण पदक, Indian tennis news, Paris Masters 2025, Rohan Bopanna career, Sports News India
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: