दुःखद : पिता की मौत के बाद बेटे ने तोड़ा दम , एक ही घर से उठीं दो अर्थियां
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - की तीर्थ नगरी ऋषिकेश से एक हृदय विदारक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है । हनुमंतपुरम गंगानगर निवासी 84 वर्षीय वेद प्रकाश कपूर का बीते कई दिनों से एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा था । बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली । परिवार गहरे शोक में डूब गया , लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह दुख एक और जिंदगी छीन लेगा ।पिता की मृत्यु का सदमा नहीं सह पाए पुत्र सचिन कपूर
वेद प्रकाश कपूर ( 84 वर्ष ) के निधन के बाद उनका पुत्र सचिन कपूर ( 45 वर्ष ) पूरी तरह टूट गया । बताया जा रहा है कि वह पिछले एक माह से पिता की लगातार सेवा कर रहा था । जैसे ही पिता का शव घर पहुंचा , सचिन अचानक नीचे गिर पड़े और उनकी भी मौत हो गई । परिवार और पड़ोसी बताते हैं कि सचिन अपने पिता से गहरा लगाव रखते थे और उनके निधन का सदमा उनके लिए असहनीय हो गया ।एक ही घर से उठीं दो अर्थियां , हर किसी की आंखें हुई नम
यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया , जब पिता और पुत्र की दो अर्थियां एक साथ उठीं । पूरे हनुमंतपुरम गंगानगर इलाके में मातम छा गया । हर कोई स्तब्ध था कि जिसने पिता की देखभाल में खुद को खपा दिया , वही पुत्र आज पिता के पीछे चला गया । हनुमंतपुरम विकास मंच गंगानगर ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया । पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने कहा - यह हादसा पूरे समाज के लिए गहरा आघात है । एक ही परिवार में दो-दो मौतें होना बेहद दुखद है । हम इस कठिन समय में परिवार के साथ हैं । मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सचिन अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र को छोड़ गए हैं । क्षेत्र में शोक की लहर है और हर कोई इस घटना को लेकर व्यथित है ।
ऋषिकेश दुखद घटना, पिता पुत्र की एक साथ मृत्यु, हनुमंतपुरम गंगानगर खबर, वेद प्रकाश कपूर, सचिन कपूर, ऋषिकेश एम्स, भावुक घटना ऋषिकेश, Uttarakhand news, Rishikesh sad news, emotional news Rishikesh
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: