• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

नशेड़ी ड्राईवर को छोड़कर अकेले दौड़ चली पिकअप - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-13 21:22:14
Share Share Share

नशेड़ी ड्राईवर को छोड़कर अकेले दौड़ चली पिकअप


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - के लोहाघाट नगर के थाने के पास निर्माणधीन भवन में निर्माण सामग्री लेकर पिकअप वाहन आया था ।चालक हयाद सिंह निवासी ढकना , चंपावत के द्वारा लापरवाही से ढलान में वाहन खड़ा कर दिया गया औऱ हैंडब्रेक का इस्तेमाल भी नहीं किया गया था । अचानक पिकअप वाहन ढलान में बिना चालक के तेज गति से लोहाघाट थाने की और लुढ़कने लगा । पिकअप थाने के पास मोरपंखी के पेड़ को तोड़ते हुए थाने में खड़ी चीता मोबाइल को रौंद कर थाने की दीवार से जोरदार तरीके से टकरा गई । पिकअप के टकराने से हुई जोरदार आवाज से थाने के भीतर कार्य कर रहे पुलिसकर्मी दहशत में आ गए और कामकाज छोड़कर बाहर निकल आए । बताया जा रहा है भवन निर्माण में लगे मजदूरों व राहगीरों ने इधर - उधर भागकर जान बचाई । ये घटना उस समय हुई जब सड़क में स्कूली बच्चे व थाने के बाहर पुलिसकर्मी व फरियादी नहीं बैठे थे , अन्यथा हादसा जानलेवा हो सकता था । इस हादसे में पिकअप की चपेट में आने से भवन में कार्य कर रहे मजदूर बाल - बाल बच गए । थाना प्रभारी चेतन रावत ने बताया चालक को मेडिकल के लिए लोहाघाट अस्पताल भेजा गया , जहां चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है । इसके साथ - साथ चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं पाया गया । पुलिस ने चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है । कुल मिलाकर चालक की लापरवाही से लोहाघाट थाने में एक बड़ा हादसा होने से बच गया । अगर पिकअप मोरपंखी के पेड़ व चीता मोबाइल से नहीं टकराती तो थाने की दीवार तोड़कर थाने के कार्यालय में जा घुसती ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in