• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

चुनावी बिगुल : गणेश गोदियाल बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष , 27 जिलों में भी जिलाध्यक्षों की नई टीम तैनात कर फूंका 2027 चुनाव का बिगुल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-11-11 23:28:21
Share Share Share

चुनावी बिगुल : गणेश गोदियाल बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष , 27 जिलों में भी जिलाध्यक्षों की नई टीम तैनात कर फूंका 2027 चुनाव का बिगुल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड कांग्रेस में जबरदस्त फेरबदल हुआ है । कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है । साथ ही 27 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की घोषणा के साथ कांग्रेस ने राज्य की राजनीति में नई हलचल मचा दी है ।

प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी की कमान , डॉ. हरक सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी

पार्टी ने जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया है , वहीं डॉ. हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है । इन दोनों दिग्गज नेताओं को अहम जिम्मेदारी देकर कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है ।

करण माहरा को मिला विशेष सम्मान

अब तक प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे करण माहरा को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है । कांग्रेस ने यह कदम माहरा के संगठन के प्रति समर्पण और संतुलित नेतृत्व की सराहना के रूप में उठाया है ।

27 जिलों के नए कांग्रेस अध्यक्षों की सूची

कांग्रेस ने उत्तराखंड के 27 जिलों के नए अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है । कई नए चेहरों को मौका देकर पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अब संगठन में युवा और अनुभव का संतुलन रहेगा ।

◆ अल्मोड़ा – भूपेंद्र सिंह भोज
◆ बागेश्वर – अर्जुन चंद्र भट्ट
◆ चमोली – सुरेश डिमरी
◆ चंपावत – चिराग सिंह फर्त्याल
◆ देहरादून सिटी – डॉ. जसविंदर सिंह गोगी
◆ हल्द्वानी सिटी – गोविंद सिंह बिष्ट
◆ काशीपुर सिटी – अल्का पाल
◆ रुद्रपुर सिटी – ममता रानी
◆ देवप्रयाग – उत्तम असवाल
◆ द्वाराहाट – मनोहर सिंह तोलिया
◆ हरिद्वार – बलेश्वर सिंह
◆ हरिद्वार सिटी – अमन गर्ग
◆ कोटद्वार – विकास नेगी
◆ कोटद्वार सिटी – मीना देवी
◆ नैनीताल – राहुल छीमवाल
◆ पच्छादून – संजय किशोर
◆ परदून – मोहित उनियाल
◆ पौड़ी गढ़वाल – विनोद सिंह नेगी
◆ पिथौरागढ़ – मुकेश पंत
◆ पुरोला – दिनेश चौहान
◆ रानीखेत – दीपक किरोला
◆ रुड़की – फुरकान अहमद
◆ रुड़की सिटी – राजेंद्र कुमार चौधरी
◆ रुद्रप्रयाग – कुलदीप कंदारी
◆ टिहरी गढ़वाल – मुरारी लाल खंडवाल
◆ उधमसिंह नगर – हिमांशु गाबा
◆ उत्तरकाशी – प्रदीप सिंह रावत ।

संगठन में नई जान फूंकने की कोशिश

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस हाईकमान का यह कदम उत्तराखंड में संगठन को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है । गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस अब नए जोश और रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है ।








उत्तराखंड कांग्रेस, गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, करन माहरा, प्रीतम सिंह, डॉ हरक सिंह रावत, उत्तराखंड राजनीति, कांग्रेस संगठन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, Uttarakhand Congress News, Ganesh Godiyal Uttarakhand, Congress Reshuffle 2025, Congress New Team Uttarakhand


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in