कॉलेज ड्रेस की आड़ में नशे का नेटवर्क , दो छात्र रंगे हाथों गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर जोरदार कार्रवाई करते हुए नर्सिंग कॉलेज के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है । दोनों आरोपी कॉलेज ड्रेस पहनकर नशीले कैप्सूलों की तस्करी कर रहे थे , ताकि किसी को शक न हो । लेकिन STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दोनों की चालाकी फेल हो गई ।744 नशीले कैप्सूल बरामद : सस्ते में ख़रीदकर महंगे में बेचने का था हाई-प्रॉफिट प्लान
पुलिस ने छात्रों से 744 Dicyclomine–Tramadol कैप्सूल बरामद किए । शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी ये कैप्सूल सस्ते दामों में ख़रीदकर शहर में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना बना रहे थे । जांच अधिकारियों के मुताबिक , दोनों छात्र नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं । पूछताछ में एक ड्रग पैडलर का नाम भी सामने आया है , जिसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं ।पकड़े गए आरोपी , पुलिस कर रही गहन पूछताछ
पुलिस ने आरोपियों की पहचान शहजाद पुत्र शमीम , निवासी मोहम्मदपुर कुंहारी , कोतवाली लक्सर , हरिद्वार , अनस पुत्र मुनीफ अहमद , निवासी जसोडरपुर , कोतवाली लक्सर , हरिद्वार के रूप में की है । ये दोनों आरोपी नर्सिंग कॉलेज के 2nd Year के छात्र हैं । पुलिस फिलहाल उनके मोबाइल , कॉन्टैक्ट्स और सप्लाई चैन की जांच कर रही है ।पुलिस की सख्ती जारी , कई खुलासे होने की संभावना
अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी के बाद नशे के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश संभव है । हरिद्वार में नशे के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा रही है ।
हरिद्वार ड्रग न्यूज, नर्सिंग छात्र गिरफ्तार, Dicyclomine Tramadol कैप्सूल, हरिद्वार क्राइम न्यूज, नशीले कैप्सूल तस्करी, लक्सर पुलिस कार्रवाई, हरिद्वार ब्रेकिंग न्यूज, Uttarakhand Crime News, Drug Peddler Arrest News, हरिद्वार नशा माफिया
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: