• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

नाबालिग से दोस्ती का खौफनाक खेल : नाबालिग को बहला - फुसलाकर भगा ले गया युवक , पुलिस ने दबोचा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-11-20 19:55:32
Share Share Share

नाबालिग से दोस्ती का खौफनाक खेल : नाबालिग को बहला - फुसलाकर भगा ले गया युवक , पुलिस ने दबोचा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है । नाबालिग से सोशल मीडिया और फोन पर नजदीकियां बढ़ाना एक युवक को भारी पड़ गया । उत्तरकाशी पुलिस की पुरोला टीम ने नाबालिगा के अपहरण के मामले में शिमला (हिमाचल प्रदेश) से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है , जबकि किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है । पुलिस ने मुकदमे में अब किडनैपिंग के साथ पोक्सो की गम्भीर धाराएँ भी बढ़ा दी हैं ।

शिमला निवासी युवक पर आरोप , 16 नवम्बर को दर्ज हुई थी तहरीर

थाना पुरोला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 16 नवम्बर को थाने में तहरीर दी थी कि शिमला , हिमाचल प्रदेश निवासी एक युवक उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है । तहरीर के आधार पर पुरोला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धारा 137(2) BNS के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और टीमों को मौके पर लगा दिया ।

पुलिस ने लगाया इनपुट्स का जाल , शिमला से बरामद हुई नाबालिग

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में पुरोला थाना पुलिस की टीम ने मोबाइल लोकेशन , स्थानीय सूत्रों और तकनीकी इनपुट के आधार पर लगातार सुरागरसी शुरू की । कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने 19 नवंबर की सायं शिमला (हिमाचल प्रदेश) से नाबालिगा को सकुशल बरामद कर लिया । वहीं , अपहरण के आरोपित युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया गया ।

अब लगेगी कड़ी धाराएं , पोक्सो एक्ट भी जोड़ा गया

प्रारम्भिक जांच और नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने अभियोग में धारा 64 BNS के साथ-साथ धारा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर दी है ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार , किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराए जाने के बाद बयान दर्ज कराए जाएंगे । आरोपी युवक को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की भी तैयारी की जा रही है ।

एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है ।
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों , मोबाइल व सोशल मीडिया यूज पर नजर रखें , ताकि इस तरह की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके । थाना पुरोला पुलिस आरोपी युवक के आपराधिक बैकग्राउंड की भी जांच कर रही है । साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि क्या मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है ।
फिलहाल नाबालिग को काउंसिलिंग के लिए चाइल्डलाइन और संबंधित विभाग से जोड़ा जा रहा है , जबकि आरोपी युवक सलाखों के पीछे पहुंच चुका है ।






उत्तरकाशी नाबालिग अपहरण, पुरोला पुलिस गिरफ्तार, शिमला से नाबालिग बरामद, पोक्सो एक्ट उत्तराखंड, उत्तरकाशी क्राइम न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश युवक गिरफ्तारी, BNS धारा 137(2), धारा 64 BNS, Uttarkashi crime news today, Purola police news, Shimla minor kidnapping case, Uttarakhand Hindi Samachar, उत्तराखंड ताज़ा खबरें, minor girl kidnapping Uttarkashi, POCSO case Uttarakhand


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in