• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-11-21 19:33:01
Share Share Share

बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - कभी अनियमितताओं और घोटाले के आरोपों की वजह से सुर्खियों में रही बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति दूबड़ अब एक नये दौर में प्रवेश कर चुकी है । समिति की प्रबंध समिति के हालिया चुनाव में किसानों ने बड़ा संदेश देते हुए मन्ती देवी को अध्यक्ष और भगवती देवी को उपाध्यक्ष चुन लिया है ।

दो माह पहले बनी पार्टी , अब सहकारिता में दिखा असर

मंती देवी , नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभर रही सबका विकास पार्टी की संस्थापक सदस्य हैं । पार्टी के गठन को दो माह भी पूरे नहीं हुए , लेकिन इतने कम समय में ही पार्टी से जुड़ी मन्ती देवी का दूबड़ सहकारी समिति की अध्यक्ष कुर्सी तक पहुँचना , स्थानीय राजनीति और सहकारिता दोनों में नई चर्चा छेड़ रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि यह चुनाव सिर्फ किसी चेहरे को पद देने भर का नहीं , बल्कि पिछले संघर्षों की एक मजबूत राजनीतिक व सामाजिक गूंज भी है ।

वही समिति , जहां अनियमितताएं पकड़ में आई थीं

हम आपको याद दिला दें , यही दूबड़ सहकारी समिति कुछ माह पहले अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर कटघरे में थी । किसानों ने आरोप लगाया था कि समिति के संचालन में पारदर्शिता नहीं है और लाभ का उचित फायदा किसानों तक नहीं पहुंच रहा , और समिति में लाखों रुपयों का गबन हुआ है । इन्हीं आरोपों की जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर किसानों ने सबका विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में करीब 50 दिनों से अधिक समय तक धरना - प्रदर्शन किया । नरेंद्र उत्तराखंडी इस आन्दोलन के मुख्य नायक रहे । उनके नेतृत्व में किसानों ने लगातार आवाज बुलंद की , दस्तावेज जुटाए , अधिकारियों से भिड़े और अन्ततः जांच की दिशा में गंभीर पहल हुई , जिसके बाद किसानों को न्याय मिला ।

आंदोलन से निकली भरोसे की राजनीति

आज उसी आंदोलन की जमीन पर भरोसे की नई फसल उगी है । किसानों ने आन्दोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी पर जताए गए विश्वास को एक कदम आगे बढ़ाते हुए उनकी माताजी मन्ती देवी को बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति दूबड़ की प्रबंध समिति का अध्यक्ष चुना है । किसान प्रतिनिधियों का कहना है कि यह चुनाव एक तरह से यह घोषणा भी है कि , अब सहकारी समिति पर किसान और संघर्षशील नेतृत्व की निगरानी रहेगी , न कि अनियमितताओं की । उपाध्यक्ष पद पर चुनी गई भगवती देवी को भी किसानों और ग्रामीणों का मजबूत समर्थन मिला है । लोगों की उम्मीद है कि महिलाओं की यह जोड़ी सहकारी समिति को सचमुच किसान केंद्रित और पारदर्शी संस्थान के रूप में स्थापित करेगी ।

मन्ती देवी का संदेश - समिति किसानों की है

अध्यक्ष बनने के बाद मन्ती देवी ने सभी किसानों , ग्रामीणों और समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि - सहकारी समिति का एक - एक फैसला किसानों के हित में होगा । अब अनियमितताओं के लिए बदनाम हो चुकी समिति की छवि को बदला जाएगा । पारदर्शिता , ईमानदारी और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी । मन्ती देवी ने भरोसा दिलाया कि किसानों को अब समिति के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे , बल्कि समिति खुद किसानों तक पहुंचने की कोशिश करेगी ।

किसानों की उम्मीदें अब और बढ़ गई हैं

किसानों का मानना है कि आन्दोलन की तपस्या से निकला यह नेतृत्व दूबड़ क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है । एक तरफ आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की साख , दूसरी तरफ उनकी माताजी मन्ती देवी की साफ - सुथरी सामाजिक छवि , दोनों मिलकर सहकारी समिति को एक नये मॉडल के रूप में स्थापित कर सकती हैं । अब किसान उम्मीद जता रहे हैं , समिति में भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस होगा , किसानों के लिए सरल और न्यायपूर्ण व्यवस्था होगी , और सहकारिता सच में साझी समृद्धि का माध्यम बनेगी ।







दूबड़ सहकारी समिति चुनाव, मंती देवी अध्यक्ष दूबड़, भगवती देवी उपाध्यक्ष, नरेंद्र उत्तराखंडी किसान आंदोलन, सबका विकास पार्टी उत्तराखंड, चम्पावत ताजा खबर, कुमाऊं न्यूज़, बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति दूबड़, दूबड़ समिति अनियमितताएं, किसान आंदोलन चम्पावत, नरेंद्र उत्तराखंडी राज्य आंदोलनकारी, सहकारी समिति घोटाला दूबड़, Uttarakhand political news, Champawat latest news, Sabka Vikas Party, Dubad Sahkari Samiti Election, Narendra Uttarakhandi News


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

    मिशाल : पहाड़ की माटी से युवक ने उगाया सोना ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in