टिहरी बस हादसा : खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस , 5 की मौत , 13 घायल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
टिहरी गढ़वाल ( Tehri Garhwal ) - जिले में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया । कुंजापुरी मंदिर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिर गई , जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई , जबकि 13 श्रद्धालु घायल हो गए । बस हादसा इतना भयानक था कि लाशें व घायलों को खाई से निकालने में SDRF व पुलिस टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी ।कुंजापुरी के पास गिरी बस
मिली जानकारी के मुताबिक , ऋषिकेश से करीब 23 किलोमीटर दूर कुंजापुरी मंदिर के पास यह हादसा हुआ । हिंडोलाखाल के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई और करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी । हादसे के वक्त बस में श्रद्धालुओं सहित कुल 18 लोग सवार बताए जा रहे हैं । हादसे की सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस , स्थानीय प्रशासन व SDRF की कुल 5 टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया ।यूपी , गुजरात , महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली के श्रद्धालु थे सवार
कैसे हुआ हादसा ? स्टार्ट करते ही खाई में लुढ़क गई बस
रेस्क्यू ऑपरेशन : 5 की मौत , 13 घायल , कई की हालत नाजुक
इस दर्दनाक हादसे में 4 महिलाओं और 1 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई ।
वहीं 13 घायलों को पहले नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया , जहां से 5 गंभीर घायलों को AIIMS ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है । CMO टिहरी श्याम विजय के अनुसार -
बस में कुल 19 लोग सवार थे । 5 की मौत हो चुकी है , 13 घायल हैं , इनमें से 5 को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया । 8 घायलों का ईलाज नरेंद्रनगर अस्पताल में चल रहा है । अधिकारियों के मुताबिक , घायलों में से 2 से 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है ।मौके पर प्रशासनिक अमला , SDRF की तेज रेस्क्यू कार्रवाई
ब्रेक फेल की आशंका , एसएसपी ने दी प्रारंभिक जानकारी
CM धामी ने जताया गहरा शोक , दिए राहत के निर्देश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी के नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के पास हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है । सीएम धामी ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद है । उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि - दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें , शोकग्रस्त परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें । सीएम ने बताया कि - हादसे में घायल लोगों को जिला प्रशासन और SDRF की टीमों द्वारा नजदीकी अस्पताल भेजा गया , गंभीर रूप से घायलों को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया , वे लगातार स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं । मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है ।शव भेजे गए AIIMS ऋषिकेश , घायलों का इलाज जारी
कुंजापुरी मंदिर रोड पर सुरक्षा सवालों के घेरे में
टिहरी बस हादसा, कुंजापुरी बस एक्सीडेंट, Tehri bus accident, कुंजापुरी मंदिर रोड हादसा, टिहरी गढ़वाल न्यूज, ऋषिकेश कुंजापुरी दूरी, नरेंद्रनगर हादसा, उत्तराखंड रोड एक्सीडेंट, SDRF रेस्क्यू ऑपरेशन, AIIMS ऋषिकेश रेफर, मुनि की रेती दयानंद आश्रम, Uttarakhand accident news, आज का ताजा हादसा, उत्तराखंड ब्रेक फेल बस, कुंजापुरी मंदिर श्रद्धालु, टिहरी न्यूज़ आज, Uttarakhand Tehri Garhwal accident, Hindi news portal SEO, उत्तराखंड दर्दनाक सड़क हादसा
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: