• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Monday, 14-September-2026

Home उत्तराखंड

मर्डर : पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट , पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-11-28 13:49:17
Share Share Share

मर्डर : पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट , पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - उत्तराखंड के चमोली ज़िले के थराली क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है । यहां , गाँव छैकुड़ा देवली तोक में पति ने पत्नी की पत्थर से हत्या कर शव गधेरे में छिपा दिया । पुलिस ने 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

फोन न उठने से खुली वारदात की परतें

26 नवंबर 2025 को ड्राइवर विनय देवली ने थराली थाने पहुँचकर अपनी माँ दमयंती देवी के लापता होने की सूचना दी । 24 नवंबर को वह देहरादून गया था , और अगले दिन जब उसने फोन किया तो उसकी माँ ने कॉल रिसीव नहीं किया । पड़ोसी से पता चला कि उसकी माँ का मोबाइल घर से थोड़ी दूरी पर रास्ते में पड़ा मिला है और घर में कोई नहीं है । 25 नवंबर को घर लौटने पर पिता से सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा - दोनों के बीच कहासुनी हुई थी , जिसके बाद पत्नी कहीं चली गई । लेकिन बेटे को इस बयान पर शक हुआ और उसने पुलिस को पिता पर संदेह जताया ।

पूछताछ में टूट गया हत्यारा पति

एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा की निगरानी में टीम ने गहन जांच शुरू की । महिला के पति महावीर प्रसाद देवली पूछताछ में बार-बार बयान बदलता रहा ।

सख्ती बढ़ाई गई तो आरोपी हिल गया और सच सामने आ गया

पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ने बताया - गुस्से में उसने अपनी पत्नी पर पत्थर से हमला किया , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । इसके बाद वह शव को गाँव से कुछ दूरी पर स्थित गधेरे में ले गया और पत्थरों के नीचे दबा दिया । पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया ।

हत्या का मुकदमा दर्ज , आरोपी जेल भेजा गया

पीड़ित बेटे की तहरीर पर थाना थराली में
मुकदमा अपराध संख्या 37/25, धारा 103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया गया ।
आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया , जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया ।

एसपी चमोली ने कहा - गुस्से में उठा कदम बना जघन्य अपराध

एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा - यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है । घरेलू तनाव और गुस्से में उठाए गए कदम कभी-कभी जीवनभर का पश्चाताप बन जाते हैं । चमोली पुलिस ऐसे जघन्य अपराधों में कठोरतम कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा व मानवाधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

गिरफ्तार आरोपी का नाम - पता

महावीर प्रसाद ( 55 वर्ष ) , पुत्र बालादत्त देवली , निवासी - ग्राम छैकुड़ा ।

पुलिस टीम में ये लोग रहे शामिल

विनोद चौरसिया , थानाध्यक्ष थराली , अपर उप निरीक्षक - भूपेंद्र सिंह , कांस्टेबल - दीपक नेगी , कांस्टेबल - रोहित , महिला कांस्टेबल - शाहीन ।








थराली हत्या, चमोली क्राइम न्यूज़, पति ने पत्नी की हत्या, Uttarakhand crime news, Tharali murder case, Chamoli latest news, घरेलू हिंसा Uttarakhand, थराली पुलिस कार्रवाई, पत्थर से हत्या मामला, Mahavir Prasad murder case


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    सम्मान : सूरज लडवाल का बढ़ा मान , हिंदी सेवा के लिए मिला - हिंदी हितैषी सम्मान ,

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in