बड़ी खबर : नैनीताल , अल्मोड़ा और चम्पावत में यूकेडी ने बदली कमान
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तराखंड क्रांति दल ( यूकेडी ) के फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट को समर्पित श्रद्धांजलि यात्रा शुक्रवार को लोहाघाट पहुँची तो सड़कें लोगों के उत्साह से मानो पिघलती नज़र आईं । राज्य आंदोलन के महानायक दिवाकर भट्ट को नमन करने उमड़ी भीड़ ने साफ संदेश दे दिया कि - यूकेडी की लौ अब और तेज़ जलने वाली है ।यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का बड़ा निर्णय : तीन जिलों में बदली कमान
श्रद्धांजलि यात्रा के दौरान यूकेडी युवा प्रकोष्ठ ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा राजनीतिक दांव चला । केंद्रीय उपाध्यक्ष ( युवा प्रकोष्ठ ) कुलदीप रावत के हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्रों में तीन जिलों की नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं ।
अमित बिनवाल - चंपावत जिला अध्यक्ष ।
धर्मवीर नेगी - अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष ।
हरीश तिवारी - नैनीताल जिला अध्यक्ष ।
इन नई नियुक्तियों को संगठन की मजबूती की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है । मौके पर मौजूद वक्ताओं ने युवाओं की ऊर्जा को यूकेडी की रीढ़ बताते हुए कहा , युवा शक्ति के बिना आंदोलन और संगठन दोनों अधूरे हैं । नए जिलाध्यक्ष यूकेडी को नई दिशा , नई गति और नई धार देंगे ।ग्राम स्तर तक संगठन विस्तार का ऐलान , यूकेडी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
यूकेडी नेताओं ने स्पष्ट किया कि पार्टी अब युवाओं को केंद्र में रखते हुए संगठन को ग्राम स्तर तक पहुँचाने की तैयारी में है । श्रद्धांजलि यात्रा के विभाग क्षेत्र में पहुँचने पर राजू भैय्या सहित कई कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया ।दिवाकर भट्ट के संघर्ष को नमन , उनकी सोच को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में वक्ताओं ने दिवाकर भट्ट के संघर्षों और राज्य आंदोलन में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद किया। सभी ने एक सुर में कहा - दिवाकर भट्ट के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा और सच्ची श्रद्धांजलि है ।
फोटो : चम्पावत जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर अमित बिनवाल का स्वागत करते यूकेडी कार्यकर्ता ।
यूकेडी चंपावत खबर, दिवाकर भट्ट श्रद्धांजलि यात्रा, यूकेडी युवा प्रकोष्ठ नियुक्ति, अमित बिनवाल चंपावत अध्यक्ष, उत्तराखंड क्रांति दल न्यूज़, लोहाघाट राजनीतिक खबर, Uttarakhand Kranti Dal Youth, UKD Latest Updates, Champawat News Today
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: