सनसनी : कटा सिर देख दहशत में गांव ... पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी पूरी कहानी , लेकिन आगे भी जांच रहेगी जारी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले के थराली थाना क्षेत्र में 29 नवंबर 2025 की सुबह एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई , जिसने पूरे क्षेत्र को सकते में डाल दिया । ग्राम हाट कल्याणी से आगे वाण - मुंदोली सड़क मार्ग के नीचे एक खेत में नवजात शिशु का सिर मिलने की सूचना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी । मामला अत्यंत संवेदनशील होने के कारण पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई । थराली पुलिस टीम मौके पर पहुँची और क्षेत्र को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया ।एसपी खुद उतरे मैदान में , फिर हाई–प्रोफाइल जांच हुई शुरू
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने स्वयं मामले की कमान संभाली । उन्होंने सीओ कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा को मौके पर भेजकर हर पहलू से जांच के निर्देश दिए । इसके बाद फील्ड यूनिट की फॉरेंसिक टीम , डॉग स्क्वॉड और ड्रोन यूनिट ने इलाके में गहन सर्च अभियान चलाया । एसओजी ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा मोड़ - नहीं हुई हत्या
2 दिसंबर 2025 को उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में तीन डॉक्टरों के पैनल ने नवजात के सिर का पोस्टमार्टम किया । पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई । 72 घंटे तक शिनाख्त न होने पर नवजात को सम्मानपूर्वक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ बाल-समाधि दी गई । महत्वपूर्ण डीएनए सैंपल भविष्य की जांच के लिए सुरक्षित रखे गए ।डॉक्टरों ने कहा - शिशु मृत अवस्था में पैदा हुआ था
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मिला हुआ सिर लगभग एक दिन पुराने नवजात का था । नाक - कान में AIR BUBBLES नहीं थे , यानी शिशु जन्म के समय ही मृत था । गले की हड्डियां पूरी तरह सुरक्षित थीं , यानी गला घोंटने या दबाने का संकेत नहीं मिले । धारदार हथियार से हमला नहीं हुआ , क्योंकि गर्दन पर कोई कट नहीं था । इसके विपरीत , सिर पर स्वान-प्रजाति के किसी जानवर द्वारा काटे जाने जैसे निशान मिले ।दफनाए गए शव को जानवर ने मिट्टी से बाहर निकाला
फॉरेंसिक तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि नवजात को कहीं पर दफनाया गया था । इसके बाद किसी स्वान-प्रजाति के जानवर ने मिट्टी खोदकर शव को बाहर निकाला और सिर को खेत तक खींच ले आया जहाँ वह ग्रामीणों को मिला । इसके साथ हत्या , अनिष्ट कार्य या तांत्रिक गतिविधि की शुरुआती आशंकाएँ नगण्य हो गई हैं ।पुलिस की कार्यवाही - जांच अभी भी हर कोण से जारी
रिपोर्ट के कई महत्वपूर्ण तथ्य साफ हो चुके हैं , लेकिन पुलिस अभी भी किसी भी संभावना को नज़रअंदाज़ नहीं कर रही । एसपी चमोली ने कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता और वैज्ञानिक तरीके से जारी रहेगी । ये जांच जारी रहना बेहद जरूरी भी है , क्योंकि लोगों के मन में सवाल जरूर है कि ये नवजात आंखिर कौन था ?
चमोली नवजात सिर मामला, चमोली थराली घटना, हाट कल्याणी ब्रेकिंग, कर्णप्रयाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट, Uttarakhand crime news, newborn head found Chamoli, Chamoli latest news, उत्तराखंड ताजा खबर, Tharali crime update
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: