सम्मान : किसानों को विश्व मृदा दिवस पर कृषक भूषण सम्मान से किया सम्मानित
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarakashi ) - विश्व मृदा दिवस पर जिले की मृदा परीक्षण प्रयोगशाला डांग में गुरुवार को भव्य कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में कृषि विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी पहुंचे और मिट्टी की उर्वरता से लेकर वैज्ञानिक खेती तक , किसानों को नए तकनीकी टिप्स दिए ।मिट्टी की जांच और मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण
इस विशेष अवसर पर ग्राम बोंग , कोटियाल गांव व आसपास के किसानों की मिट्टी का परीक्षण किया गया । इसके बाद किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड सौंपे गए , जिससे किसान अपनी जमीन की वास्तविक जरूरत के अनुसार फसल चक्र और खाद प्रबंधन कर सकें । फसल कटाई के लिए उपकरण और तकनीक किसानों को फसल कटाई के लिए डागरी का वितरण भी किया गया । अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक कृषि उपकरणों से किसान कम मेहनत में ज्यादा उत्पादन पा सकते हैं ।कृषक भूषण पुरस्कार - किसानों की मेहनत को सलाम
आत्मा परियोजना के तहत जनपद स्तरीय कृषक भूषण पुरस्कार दिए गए , साथ ही विकासखंड स्तर पर श्री पुरस्कार से किसानों को नवाज़ा गया ।सम्मान पाने वाले प्रमुख किसान
कार्यक्रम में बालक राम नौटियाल , ग्राम - तुल्याड़ा , विनय कलूड़ा , ग्राम - सिंगोट डुंडा , जगमोहन सिंह , ग्राम - डांग , विक्रम सिंह नाथ , ग्राम - डांग , शिवराज सिंह , ग्राम - सर्प को सम्मानित किया गया । किसानों ने पुरस्कार पाकर खुशी जताई और कहा कि यह सम्मान आगे और बेहतर खेती के लिए प्रेरित करेगा ।
उत्तरकाशी किसान सम्मान, विश्व मृदा दिवस उत्तरकाशी, कृषक भूषण पुरस्कार, उत्तराखंड कृषि समाचार, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला डांग, मिट्टी परीक्षण उत्तरकाशी, खेती किसानी खबर, आत्मा परियोजना उत्तरकाशी, किसान न्यूज़ उत्तराखंड
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: