सौदा फेल : चरस सप्लायर और खरीदार दोनों पकड़े गये
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - देवभूमि को नशे के पंजे से मुक्त करने के मिशन के तहत चमोली पुलिस लगातार एक्शन मोड में है । एसपी चमोली सुरजीत सिंह पँवार की जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए थराली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । पुलिस ने 963 ग्राम अवैध चरस बरामद करते हुए सप्लायर और खरीदार दोनों को गिरफ्तार कर नशा तस्करी के नेटवर्क को जोरदार झटका दिया है ।देवाल तिराहा में नाकाबंदी , घबराया था चालक और छिपा रखा था बैग
कार्यवाही डीएसपी कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया के नेतृत्व में हुई । पुलिस टीम देवाल तिराहा पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी । इसी दौरान UK11 TA 1029 (बोलरो) को रोका गया । वाहन चालक पंकज सिंह (26 वर्ष) पुलिस को देखकर घबरा गया । शक की बिनाह पर तलाशी में वाहन की डिग्गी से टेप में लिपा बैग मिला , जिसमें से 963 ग्राम चरस बरामद हुई । आरोपी इसे सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के फिराक में था , लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया ।धारा 20 NDPS में मामला दर्ज , वाहन हुआ सीज
आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 38/2025 दर्ज कर चरस परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया है ।खरीदार भी पकड़ा , मौके पर ही गिरफ्तारी - 50 हजार में तय था सौदा
जांच अधिकारी थानाध्यक्ष पोखरी देवेन्द्र पन्त की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि चरस प्रीतम पंवार (32) निवासी ऋषिकेश को सप्लाई की जानी थी , जिसने डिलीवरी के लिए 50,000 रुपये अग्रिम भुगतान किया था । तकनीकी व खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस ने प्रीतम को भी ट्रेस कर धारा 29 NDPS Act में गिरफ्तार कर दिया ।एसपी चमोली की चेतावनी : नशे के कारोबारियों की अब खैर नहीं
एसपी चमोली ने स्पष्ट संदेश दिया है कि - नशा मुक्त चमोली हमारा मिशन है , इसमें किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा । युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सबसे कठोर कार्रवाई जारी रहेगी ।पुलिस टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थराली विनोद चौरसिया , अपर उपनिरीक्षक भगवान सिंह , अपर उपनिरीक्षक दौलत सिंह , कॉस्टेबल नीतीश , कॉस्टेबल खुशहाल , कॉस्टेबल राकेश , हो.गा. राकेश , हो.गा. दीवान , हो.गा. गुड्ड , पीआरडी रमेश शामिल रहे ।
चमोली पुलिस, एसपी चमोली, नशा तस्करी, NDPS Act, चरस बरामद, चमोली न्यूज, ऋषिकेश, थराली पुलिस, देवभूमि नशामुक्त, चमोली क्राइम, उत्तराखंड पुलिस, चरस तस्कर गिरफ्तार, सुरजीत सिंह पंवार, कर्णप्रयाग न्यूज
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: