• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

गोवा त्रासदी में 25 की मौत , चम्पावत का युवक भी काल के गाल में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-07 22:35:52
Share Share Share

गोवा त्रासदी में 25 की मौत , चम्पावत का युवक भी काल के गाल में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

गोवा ( Goa ) - के बागा इलाके में स्थित Birch by Romeo Lane नाइट क्लब शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आग की लपटों में घिर गया । चंद सेकंड में क्लब धुएं से भर गया और अफरा-तफरी मच गई । लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे , लेकिन कई लोग धुएं में ही फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई ।

मिस्मैनेजमेंट की कीमत - 25 लोगों की जान

पुलिस के मुताबिक हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है । इनमें 14 स्टाफ मेंबर्स और 4 पर्यटक शामिल हैं , जबकि 7 शवों की पहचान बाकी है । कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं ।

उत्तराखंड के चम्पावत का बेटा भी काल के गाल में

इस दर्दनाक हादसे में 25 मृतकों में उत्तराखंड के चम्पावत जिले का 22 वर्षीय युवक मनीष महर की जान चली गई । नेत्र सलान गांव निवासी युवक नाइट क्लब में सैफ का काम करता था । हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है ।

फायर सेफ्टी में लापरवाही का खुलासा

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि क्लब ने फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं किया था । अंदर इलेक्ट्रिक पटाखे फोड़े गए , जिससे आग और तेजी से फैल गई ।

जिम्मेदारों पर कड़ा एक्शन शुरू

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि - क्लब के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा की गिरफ्तारी भी जल्द होगी ।

दमदार जांच और कमेटी गठित

सरकार ने दक्षिण गोवा के जिलाधिकारी , FIRE सेवाओं और फॉरेंसिक निदेशक की कमेटी बनाई है । एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपी जाएगी । मुख्यमंत्री ने कहा - राज्यभर में सभी नाइट क्लबों को सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी होगी , बगैर अनुमति चल रहे क्लबों पर सख्त कार्रवाई होगी और ऐसे हादसों को रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्लान लागू होगा ।

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

विवेक सिंह - महाप्रबंधक , राजीव सिंघानिया - बार प्रबंधक , रियांशु ठाकुर - द्वार प्रबंधक ।

मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा

सरकार ने घोषणा की है , मृतकों के परिजन को ₹5 लाख और घायलों को ₹50,000 रुपये दिए जाएंगे । शवों को पैतृक स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी ।

दर्दनाक तस्वीर - मनोरंजन की जगह मौत का मैदान

गोवा जैसे टूरिज्म हब में ऐसी भयावह लापरवाही ने पूरे देश को झकझोर दिया है । क्लब प्रबंधन और सिस्टम की विफलता की कीमत 25 परिवारों को मौत की खबर बनकर मिली है ।








गोवा नाइट क्लब हादसा, बागा आग, Birch by Romeo Lane fire, योगेश महर चम्पावत, रोमियो लेन हादसा, गोवा CM प्रमोद सावंत, Goa nightclub fire, Fire tragedy Goa, Baga night club death, Goa accident news, Uttarakhand youth dead in Goa


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in