वीडियो : महिला पुलिसकर्मी ने छात्रा को जड़ा थप्पड़ , वीडियो वायरल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड में नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया को पुराने नियमों की तरह ही संचालित करने और लंबित मांगों को लेकर सोमवार को नर्सिंग बेरोज़गारों ने जोरदार प्रदर्शन किया । थप्पड़ मारने का वीडियो लिंक खबर के अंत में दिया गया है । दिलाराम चौक पर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच करने की कोशिश की , लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें रोक दिया ।न्यू कैंट रोड पर बैरिकेडिंग , आगे बढ़ने पर जोरदार धक्का-मुक्की
न्यू कैंट रोड स्थित सालावाला के पास पुलिस ने बेरोज़गार नर्सिंग छात्रों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया । इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तेज बहस और धक्का-मुक्की होती रही ।महिला पुलिसकर्मी का थप्पड़
हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आंदोलनकारियों को हटाने का प्रयास किया । इसी बीच एक महिला पुलिसकर्मी ने विरोध कर रही नर्सिंग छात्रा को अचानक थप्पड़ जड़ दिया , जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है ।वीडियो वायरल , पुलिस पर मारपीट के आरोप
थप्पड़ पड़ते ही माहौल बिगड़ गया और महिला पुलिसकर्मी व छात्रा के बीच हाथापाई शुरू हो गई । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । वहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर मारपीट और जबरदस्ती हटाने का आरोप लगाते हुए जोरदार नारेबाज़ी की ।नर्सिंग छात्रों ने कहा - हमारी आवाज़ दबा रही सरकार
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार लगातार नर्सिंग भर्ती में देरी कर बेरोजगार युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल रही है ।थप्पड़ जड़ने का वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
इस लिंक पर टच करें -https://youtu.be/yr8WqxhZYqY?si=4Y5L9SIUtxQZdxlB
देहरादून नर्सिंग भर्ती, नर्सिंग बेरोजगार, देहरादून प्रदर्शन, महिला पुलिसकर्मी थप्पड़ वीडियो, न्यू कैंट रोड देहरादून, उत्तराखंड न्यूज़, नर्सिंग छात्रा, देहरादून वायरल वीडियो, उत्तराखंड पुलिस, छात्रा पुलिस विवाद