• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

कुमाऊं में गला रेतकर नेपाल की ओर भागा आरोपी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-15 20:40:58
Share Share Share

कुमाऊं में गला रेतकर नेपाल की ओर भागा आरोपी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक दुःखद खबर आ रही है । जिले के धारचूला में रिश्तेदारी में आए एक किशोर की दूसरे किशोर ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी । बताया जा रहा है , धारचूला के छलमा निवासी 17 वर्षीय अनुज पुत्र कुंदन देहरादून में काम करता था औऱ 3 दिन पहले धारचूला आया था औऱ अपनी बुआ के घर बर्ब्याल खेड़ा में रह रहा था । शनिवार शाम को आरोपी किशोर घर में आया औऱ सब्जी काटने वाले चाकू से अनुज के गले में वार कर दिया । आरोपी ने ये नपा - तुला हमला उस वक्त किया जब मृतक की बुआ दुकान गई हुई थी । चीख पुकार सुनकर बुआ दौड़कर घर आई तो देखा अनुज लहूलुहान पड़ा था । अनुज को आनन - फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया । बताया जा रहा है आरोपी काली नदी के किनारे 1 किलोमीटर दूर खोतिया गांव पहुंचा औऱ नेपाल भागने की फिराक में उसने काली नदी में छलांग लगा दी । नदी में छलांग लगाने के बाद आरोपी नजर नहीं आया । इस हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है औऱ क्षेत में सनसनी फैली हुई है । मृतक के पिता की तहरीर में कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया है । आरोपी ने अनुज को क्यों मारा , इस बात का खुलासा आरोपी के पकड़ में आने के बाद होगा । पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चला रही है औऱ नेपाल पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in