खटीमा हत्याकांड के बाद शहर में आगजनी , लाठीचार्ज और चला बुलडोजर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - से इस वक्त की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर आ रही है । खटीमा जल उठा है , क्योंकि यहां एक युवक का खून बहा है , उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और अब लोगों का गुस्सा सड़कों पर है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । 23 साल के तुषार शर्मा की निर्मम हत्या के बाद पूरा खटीमा उबाल पर है । एक मामूली कहासुनी और फिर चाकूबाजी का नतीजा एक युवक की मौत , दो की हालत नाजुक , और इलाके में आग और अफरातफरी । रोडवेज परिसर के पास और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गृह क्षेत्र में एक युवक की गोदकर हत्या कर दी गई । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । तुषार नाम के युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ सड़कों पर उतरी , आरोपी की दुकान को आग के हवाले कर दिया गया , हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा , प्रशासन ने तुरंत धारा 163 लागू कर दी , इस बीच बजरंग दल का अल्टीमेटम भी आया , आरोपी फरार हैं , प्रशासन ने आरोपी और उसके आसपास के अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर टच करें
https://youtu.be/XoJYXvAL26c?si=qIvtWwAnc_TMgHL2