• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : शराब के ठेके पर विवाद , युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-15 13:12:22
Share Share Share

बड़ी खबर : शराब के ठेके पर विवाद , युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - अपराधियों पर नकेल कसते हुए दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है । युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । घटना सेलाकुई क्षेत्र की है , जहां शराब खरीदने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया ।

जानिए , कैसे भड़का विवाद , कैसे हुआ हमला

पुलिस के अनुसार , 09 दिसंबर की शाम सेलाकुई मार्केट स्थित शराब के ठेके पर शराब खरीदने के दौरान कहासुनी हो गई । मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया । हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया , जिसे तत्काल ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना की सूचना मिलते ही थाना सेलाकुई में मामला दर्ज किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया । मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार दबिश दी गई , जिसके बाद पुलिस ने 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 118, 351(3), 61(2), 109 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया है ।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम - पता

अविनाश नेगी (25 वर्ष) - निवासी शंकरपुर , थाना सहसपुर शौर्य राजपूत (18 वर्ष) - निवासी धूलकोट , थाना प्रेमनगर , सूरज खवास (18 वर्ष) - निवासी मणिपुर हाल नियागांव पेलियो , थाना पटेल नगर , सुमित (25 वर्ष) - निवासी तिलवाड़ी , देहरादून , आयुष बड़ोनी (18 वर्ष) - निवासी बाय खाल, सेलाकुई ।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि शराब के ठेके पर हुई आपसी कहासुनी में उन्होंने पीड़ित के भाई पर हमला कर दिया । पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है । दून पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा । अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।








देहरादून न्यूज, दून पुलिस कार्रवाई, सेलाकुई हमला, शराब ठेके पर विवाद, युवक पर जानलेवा हमला, देहरादून क्राइम न्यूज, उत्तराखंड अपराध समाचार, देहरादून पुलिस गिरफ्तार, सेलाकुई थाना, उत्तराखंड ताजा खबरें


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in