• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

दर्दनाक : जलकर राख हुईं बसें , दर्जनभर से अधिक मौतें - डीएनए से होगी पहचान - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-16 15:40:01
Share Share Share

दर्दनाक : जलकर राख हुईं बसें , दर्जनभर से अधिक मौतें - डीएनए से होगी पहचान


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मथुरा - के यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह कोहरे ने ऐसा कहर बरपाया कि देखते ही देखते 13 लोगों की जिंदगियां आग में झुलस गईं । थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन 127 पर हुए इस भयावह हादसे में 8 बसें और 3 कारें आपस में भिड़ गईं । टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही पलों में गाड़ियों में आग लग गई ।

बसों में फंसे लोग जिंदा जले , 70 से ज्यादा घायल

हादसे में 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं , जिनमें कई की हालत नाजुक बनी हुई है । आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है , क्योंकि जली हुई बसों से कटे हुए अंग बरामद किए गए हैं ।

17 पॉलिथीन बैग में मिले मानव अंग , डीएनए टेस्ट से होगी पहचान

पुलिस को मौके से मानव अंगों के टुकड़े मिले हैं , जिन्हें 17 पॉलिथीन बैग में भरकर पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया । अधिकारियों के मुताबिक , डीएनए टेस्ट के जरिए मृतकों की पहचान की जाएगी ।

ऐसा लगा जैसे बम फट गया - प्रत्यक्षदर्शी

प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया , टक्कर के बाद ऐसा धमाका हुआ जैसे बम फट गया हो । लोग बसों के शीशे तोड़कर कूद रहे थे । कुछ ही मिनटों में बसें आग का गोला बन गईं । हमने अपने हाथों से 8–9 शव बाहर निकाले ।

रेस्क्यू में देरी का आरोप , एक घंटे बाद शुरू हुआ अभियान

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेस्क्यू ऑपरेशन करीब एक घंटे बाद शुरू हुआ । तब तक कई लोग आग में फंस चुके थे । पुलिस और प्रशासन के पहुंचने से पहले आसपास के ग्रामीण ही मदद में जुट गए ।

6 घंटे चला रेस्क्यू , 50 जवान और 9 थानों की पुलिस तैनात

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस , फायर ब्रिगेड और SDRF के 50 जवान मौके पर पहुंचे । 9 थानों की पुलिस ने करीब 6 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे पूरा किया । हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया ।

11 एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया

घायलों को 11 एम्बुलेंस की मदद से मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया । गंभीर रूप से घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है ।

कोहरे में अचानक ब्रेक , फिर मौतों की कतार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्लीपर बस के सामने अचानक घना कोहरा आ गया । ड्राइवर ने ब्रेक लगाए , जिसके बाद पीछे से आ रहीं 6 बसें और 4 कारें एक-दूसरे से भिड़ गईं । टक्कर के बाद एसी बस में आग लग गई , लोगों को निकलने तक का मौका नहीं मिला ।

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश , ADM अमरेश करेंगे जांच

हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं । ADM प्रशासन अमरेश जांच का नेतृत्व करेंगे । इसके साथ ही 4 सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है , जो 48 घंटे में अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी ।

सीएम योगी का ऐलान : मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख मुआवजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है ।







Yamuna Expressway accident, Mathura road accident, Yamuna Expressway bus accident, Mathura accident news today, fog accident Yamuna Expressway, Mathura bus fire accident, Mathura news Hindi, UP road accident today, Yamuna Expressway latest news, Mathura Baldev accident, SDRF rescue Mathura, DNA test dead bodies, Yogi Adityanath compensation, Uttar Pradesh accident news


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in