• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

कानून का खौफ : नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-17 19:11:14
Share Share Share

कानून का खौफ : नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्त में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( U P ) - के हाथरस जिले के कस्बा सिकंदराराऊ में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया । दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई और महज 10 घंटे के भीतर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया । पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी युवक जीशान के पैर में गोली लगी , जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को घिरा देख फायरिंग की थी , जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की ।

SP का एक्शन मोड : बनाई गईं 5 स्पेशल पुलिस टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) ने तुरंत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन किया । टीमों ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली , साथ ही वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई ।

स्कूल से लौटते वक्त हुई दरिंदगी

पीड़ित किशोरी सुबह अपने छोटे भाई को स्कूल छोड़ने गई थी । वापसी के दौरान आरोपी युवक उसका पीछा करने लगा और कुछ दूरी पर उसे रोककर अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ करने लगा । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ , जिसमें साफ दिख रहा था कि आरोपी गली में किशोरी का पीछा करता है , फिर उसे पकड़कर जमीन पर गिरा देता है ।

मुझसे सेटिंग कर लो , विरोध पर उठा ले जाने की कोशिश

पीड़िता के बयान के अनुसार आरोपी ने उससे कहा - मुझसे सेटिंग कर लो । जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जबरन गोद में उठाकर ले जाने की कोशिश की । किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर वहां से भागी और मामा के घर पहुंचकर जान बचाई ।

रात में पुलिस-आरोपी हुई मुठभेड़

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी को पकड़ने की कोशिश की । इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई । पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले गोली चलाई , जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल होकर दबोच लिया गया । पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है ।







हाथरस छेड़छाड़ मामला, सिकंदराराऊ नाबालिग से छेड़छाड़, UP पुलिस मुठभेड़, हाथरस ब्रेकिंग न्यूज, जीशान आरोपी गिरफ्तारी, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ वीडियो, हाथरस अपराध समाचार, यूपी क्राइम न्यूज, POCSO एक्ट मामला, उत्तर प्रदेश ताजा खबरें


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in