• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

जानिए , क्या कहता है ये अनूठा श्री गंगा दशहरा द्वार पत्र - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-16 08:29:58
Share Share Share

जानिए , क्या कहता है ये अनूठा श्री गंगा दशहरा द्वार पत्र


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - के चम्पावत जिला अंतर्गत लोहाघाट नगर निवासी भगवत पाण्डेय समाज तक संदेश पहुंचाने का नायाब तरीका ढूढ़ निकालते हैं । भारतीय संस्कृति , सभ्यता औऱ धार्मिक आस्था की मुख्य विरासत गंगा नदी के धरती पर अवतरण का पर्व श्री गंगा दशहरा 16 जून को मनाया जाएगा । कुमाऊं में दशहरा को दशार कहा जाता है । इस दिन लोग गंगा नदी व उसकी सहयोगी नदियों में स्नान - दान कर 10 पापों को हरने की प्रार्थना करते हैं । घरों के मुख्य द्वार पर लगाए जाने वाले श्री गंगा दशहरा द्वार पत्र को लोहाघाट नगर के ग्राम पाटन पाटनी निवासी साहित्यकार , पर्यावरण प्रेमी औऱ राजस्व विभाग में कार्यरत भगवत प्रसाद पाण्डेय अपने हाथ से बनाकर लोगों तक संदेश पहुंचाते हैं । इस बार उन्होंने कम होते जंगल , जंगलों में बढ़ती आग औऱ सूखते तालाबों को देखते हुए एक ऐसा द्वार पत्र बनाया है जिसके माध्यम से उनने लोगों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने की अपील की है । इन द्वार पत्रों को उनके द्वारा अमेरिका , इंग्लैंड , फ्रांस औऱ बेल्जियम में रहने वाले अपने परिचितों भेजा जा रहा है । कई लोग उनके बनाए द्वार पत्र का कलर प्रिंट निकालकर अपने घरों में लगाकर उनके संदेश को अधिक लोगों तक पहुंचा रहे हैं । पर्यावरण के प्रति इतना सजग रहने वाले भगवत प्रसाद पाण्डेय की तरह सभी लोग पर्यावरण के प्रति सजग हो जाएंगे तो सूखते तालाबों , नदियों को बचाया जा सकता है , आग से जंगलों को बचाया जा सकता है , सूखते जलश्रोतों को दुबारा रिचार्ज किया जा सकता है , इतना ही नहीं ग्लोबल वॉर्मिंग के इस दौर को टाला जा सकता है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in