उत्तर भारत के आस्था महापर्व का शंखनाद , मां पूर्णागिरि मेला 27 फरवरी से
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - उत्तर भारत के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र चम्पावत जिले का मां पूर्णागिरि धाम एक बार फिर भक्ति , विश्वास और उत्साह से सराबोर होने जा रहा है । वर्ष 2026 का सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेला आगामी 27 फरवरी (एकादशी) से विधिवत शुभारंभ होगा , जो 15 जून 2026 तक चलेगा । इस बार मेला होली से पूर्व आरंभ किया जा रहा है , ताकि पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकें । जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
मां पूर्णागिरि मेले को सुरक्षित , सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए ।लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
मेला प्रशासन की कमान सौंपी गई अनुभवी अधिकारियों को
पेयजल , बिजली और स्वच्छता पर विशेष फोकस
जल संस्थान को निर्देश दिए गए हैं कि मेला क्षेत्र में प्याऊ और पेयजल स्टैंड पोस्ट स्थापित कर श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए । वहीं बिजली , सड़क , सफाई और अन्य आधारभूत सुविधाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश भी जारी किए गए ।स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी 24×7 मुस्तैद
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : CCTV से लेकर पुलिस बल तक
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है - मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे , विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती , ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक शटल सेवा के रूप में टैक्सी संचालन , पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मैनपावर की तैनाती और श्रद्धालुओं से शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए ।भंडारे और अग्निशमन व्यवस्था पर सख्ती
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी , उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा , ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा , विधायक प्रतिनिधि चम्पावत व टनकपुर प्रकाश तिवारी व दीपक रजवार , पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी , उपाध्यक्ष नीरज पांडेय , पूर्व अध्यक्ष भुवन पाण्डे , अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी , मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस. खाती , सीओ शिवराज सिंह राणा , अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश बिष्ट , अधिशासी अभियंता लोनिवि मोहन पलड़िया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे । सभी ने मिलकर इस महापर्व को भव्य, सुरक्षित और यादगार बनाने का संकल्प लिया ।भक्ति , विश्वास और व्यवस्था का संगम बनेगा मां पूर्णागिरि मेला 2026
मां पूर्णागिरि मेला 2026, Purnagiri Mela 2026, Champawat News, Uttarakhand Mela News, Maa Purnagiri Temple, Purnagiri Fair Date, उत्तराखंड धार्मिक मेला, पूर्णागिरि धाम, टनकपुर पूर्णागिरि मेला, धार्मिक समाचार उत्तर भारत
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: