वीडियो : छात्रों से भरी चलती बस में लगी आग , मची अफरा - तफरी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के सेंट ज्यूड चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई , जब एक प्राइवेट टूर बस में अचानक आग लग गई । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । बस में सवार तमिलनाडु से ऑल इंडिया टूर पर आए करीब 40 छात्र खतरे के साये में आ गए , लेकिन ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ।चलती बस से उठने लगा धुआं , मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार , तमिलनाडु से आए छात्र हरिद्वार दर्शन के बाद देहरादून स्थित एफआरआई (Forest Research Institute) घूमने जा रहे थे । जैसे ही बस शिमला बाईपास रोड पर सेंट ज्यूड चौक के पास पहुंची , तभी बस के इंजन हिस्से से अचानक तेज धुआं उठने लगा । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । धुआं बस के अंदर भरते ही छात्रों में चीख-पुकार मच गई ।ड्राइवर की सूझबूझ , ट्रैफिक पुलिस बनी देवदूत
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। उसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए । वीडियो का लिंक ख़बर के अंत में दिया गया है । आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और बस के दरवाजों व खिड़कियों के जरिए एक-एक कर सभी 40 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ।फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया । गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई और कोई जनहानि नहीं हुई ।पुलिस ने जताई शॉर्ट सर्किट की आशंका
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सभी छात्र सुरक्षित हैं। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर टच करें
इस लिंक पर टच करें -https://youtu.be/IAH4_Y0ZXR8?si=Tt0QFvjy3zonr5Na
देहरादून बस आग, देहरादून बड़ा हादसा, चलती बस में आग, देहरादून न्यूज, उत्तराखंड ताजा खबर, Dehradun Bus Fire, Patel Nagar Dehradun News, Tamil Nadu Students Dehradun, Fire Brigade Dehradun, Uttarakhand Breaking News
Video: