• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

प्रदूषण पर सख्त एक्शन , नो फ्यूल से लेकर वर्क फ्रॉम होम तक लागू - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-19 15:18:39
Share Share Share

प्रदूषण पर सख्त एक्शन , नो फ्यूल से लेकर वर्क फ्रॉम होम तक लागू


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

नई दिल्ली ( New Delhi ) - राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने गुरुवार , 18 दिसंबर से कड़े नियम लागू कर दिए हैं । अब जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र ( PUC/PUCC ) नहीं होगा , उन्हें पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा । नो फ्यूल’ नियम के तहत पेट्रोल और सीएनजी दोनों तरह के वाहनों पर सख्ती की गई है ।

गैर-BS6 वाहनों की दिल्ली में नो एंट्री

दिल्ली से बाहर पंजीकृत और बीएस-6 मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों की राजधानी में एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है । सरकार का साफ कहना है कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के लिए अब दिल्ली के दरवाजे बंद हैं ।

दफ्तरों में 50% स्टाफ करेगा वर्क फ्रॉम होम

प्रदूषण के खतरे को देखते हुए सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने के निर्देश जारी किए गए हैं । इसका मकसद सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करना है ।

इमरजेंसी सेवाओं को राहत , नहीं पड़ेगा असर

दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन पाबंदियों का असर इमरजेंसी सेवाओं पर नहीं पड़ेगा । एम्बुलेंस , फायर टेंडर , पुलिस वाहन और अन्य इमरजेंसी रिस्पॉन्स यूनिट को नो फ्यूल और अन्य प्रतिबंधों से छूट दी गई है । साथ ही अस्पतालों , फायर डिपार्टमेंट और जरूरी सेवाओं में काम करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को वर्क फ्रॉम होम के आदेश से बाहर रखा गया है ।

GRAP-4 के साथ अतिरिक्त सख्ती

लगातार तीन दिनों तक हवा गंभीर श्रेणी में रहने के बाद 13 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप-4 (GRAP-4) लागू है । मौजूदा फैसले ग्रेप-4 की पाबंदियों के अतिरिक्त हैं , जिससे सख्ती और बढ़ गई है ।

AQI अब भी बहुत खराब

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक , गुरुवार सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 334 दर्ज किया गया , जो बहुत खराब श्रेणी में आता है । हालात देखते हुए सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि जरूरत पड़ी तो और कड़े फैसले लिए जाएंगे ।






Delhi pollution news, No fuel without PUC Delhi, GRAP-4 restrictions Delhi, Delhi AQI today, Work from home Delhi offices, BS6 vehicle ban Delhi, Air pollution control Delhi


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in