हड़कंप : नदी से मिली अज्ञात महिला की लाश , इलाके में हड़कप
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
हरिद्वार ( Haridwar ) - के कनखल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई , जब गंगा नदी में एक अज्ञात महिला की लाश बहती हुई आई और बैरागी कैंप के पास नदी की रेलिंग में फंस गई । गंगा का जलस्तर ऊंचा होने के कारण घटना ने लोगों में दहशत फैला दी ।स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी , मौके पर जुटी भीड़
रेलिंग में फंसी लाश को देखकर आसपास के निवासियों में अफरा - तफरी मच गई । देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई । तत्काल इसकी सूचना कनखल पुलिस को दी गई । सूचना मिलते ही कनखल थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची । तेज धारा और कठिन हालातों के बीच काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने लाश को नदी से बाहर निकाला । मौके पर मौजूद लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई , लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी ।जिला अस्पताल भेजी गई देह , मोर्चरी में सुरक्षित
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर चिकित्सकीय जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है , जहां उसे मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा ।हत्या , हादसा या कहीं और से बहकर आई लाश ?
कनखल थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि महिला किन परिस्थितियों में गंगा में पहुंची । आशंका जताई जा रही है कि लाश किसी अन्य स्थान से बहकर हरिद्वार पहुंची हो , इसी कारण स्थानीय लोग पहचान नहीं कर पा रहे हैं ।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला डूबने का है , पहाड़ी क्षेत्र से गिरने का , या फिर हत्या कर लाश को नदी में फेंकने का ।पहचान के प्रयास तेज , जांच जारी
मृतका की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं । आसपास के थानों और जिलों से भी संपर्क साधा जा रहा है । पुलिस का कहना है कि चिकित्सकीय रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी ।
हरिद्वार न्यूज, कनखल थाना, गंगा नदी में महिला की लाश, हरिद्वार सनसनीखेज खबर, गंगा में शव मिलने की खबर, कनखल पुलिस, हरिद्वार अपराध समाचार, अज्ञात महिला शव, बैरागी कैंप हरिद्वार