• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

मॉडल जिले में हांफ गई करोड़ो से बनी लिफ़्ट पेयजल योजना - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-06-16 10:24:13
Share Share Share

मॉडल जिले में हांफ गई करोड़ो से बनी लिफ़्ट पेयजल योजना


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

कुमाऊं - प्रदेश का मॉडल जिला यानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा का जिला । ये वही जिला है जिसे सीएम मॉडल जिला बनाने की बात करते हैं । यहाँ जिले में तमाम स्थानों पर पेयजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है । जिले के ब्लॉक मुख्यालय पाटी में पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है । संबंधित विभाग वाहनों द्वारा पानी वितरित करवा रहा है लेकिन कस्बे वासियों को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है । व्यवस्थाओं का आलम कुछ ऐसा है कि कोई भी इन हालातों में मॉडल जिले की परिकल्पना नहीं कर पाएगा । गर्मी का मौसम औऱ ऊपर से पानी की किल्लत , ऐसा लगता है मानो कस्बे वासियों की सरकार से दुश्मनी है , अगर ऐसा नहीं है तो फिर इनके साथ एक दशक से सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है । अगर इस गर्मी के सीजन में 2-3 बाल्टी पानी के लिए लाइन लगाना ही मॉडल जिले की परिभाषा है तो मुबारक हो ऐसा मॉडल जिला । गर्मी के मौसम में 2-3 बाल्टी पानी मिलने का मतलब ऊंट के मुंह में जीरा है । मुख्यमंत्री ने पानी की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए शख़्त निर्देश दिए हैं लेकिन फिर भी जमीनी हालात ये हैं । सीएम के शख़्त निर्देश हैं कि मीडिया में छपी खबरों का संम्बधित विभाग संज्ञान लें औऱ व्यवस्थाएं बेहतर करें । इसके साथ - साथ खबर के संबंध में की गई कार्यवाही की सूचना संबंधित मीडिया संस्थान को भी दें लेकिन जिले के कर्मचारी औऱ अधिकारी इस बात पर अमल नहीं करते हैं । विकासखंड औऱ तहसील मुख्यालय वाले पाटी कस्बे में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है , यहाँ करोड़ों की लागत से बनी लिफ्ट योजना 1 साल में ही फ्लॉप साबित हुई है । बड़ा सवाल तो ये है कि , ऐसा घटिया इंजीनियरिंग का कौन सा नमूना पेश किया गया कि एक साल में करोड़ों से बनी लिफ्ट पेयजल योजना फ्लॉप साबित हो गई । विभाग पिकअप से पानी वितरित कर रहा है । यहाँ के लोगों को जल वितरक प्रकाश बिष्ट औऱ वाहन चालक राकेश पाटनी राहत दे रहे हैं । दोनों लोग कड़ी मेहनत के बाद लोगों के गले तर करने की जुगत में लगे हुए हैं । दोनों लोग सुबह से लेकर देर रात तक पानी का वितरण समान रूप से कर रहे हैं । करोड़ो की लिफ्ट योजना फेल हो गई लेकिन प्रकाश औऱ राकेश पास हो गए हैं । चिलचिलाती गर्मी में करोड़ों की लागत से बनी लिफ्ट योजना फेल होने के बाद 7 किलोमीटर दूर मोटर चलाकर नदी से टैंक भरना फिर उस टैंक से पानी को पिकअप में पलटी करना औऱ फिर उसे बाजार लाकर बांटना किसी चुनौती से कम नहीं है । ये सिलसिला दिन में एक बार नहीं बल्कि सुबह से रात 9 बजे तक चलता है । क्या ऐसे मेहनती लोगों को विभाग औऱ सरकार द्वारा सम्मानित नहीं करना चाहिए ?
क्या इनके उत्साहवर्धन के लिए सरकार को पहल नहीं करनी चाहिए ?
क्या ऐसे जल वितरकों को विभाग द्वारा सम्मानित नहीं किया जाना चाहिए ?
करोड़ों की लिफ्ट योजना फ्लॉप हो जाय लेकिन ऐसे मेहनती लोगों को सम्मानित नहीं किया जाएगा क्योंकि सम्मानित करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति औऱ काम के पीछे की मेहनत को पहचानने की शक्ति होनी चाहिए , जो न सरकार में दिखाई दे रही है औऱ ना ही शासन / प्रशासन में ।
जल निगम के द्वारा कस्बे के सभी टैंकों को लगातार भरा जा रहा है । सुबह करीब 4:45 बजे पानी लिफ्ट होना शुरू हो जाता है । जलनिगम द्वारा कस्बे के बिसारी , हॉस्पिटल , 2 टैंक जौलाड़ी , पाटी , छत्रीद्यार औऱ इंटर कालेज के टैंकों को लगातार भरा जा रहा है । जल वितरण की जिम्मेदारी जलसंस्थान की है - तारा देवी ( जल वितरक , जल निगम )
अब बड़ा सवाल तो ये है कि , अगर जल निगम लगातार टैंकों को भर रहा है तो कस्बे में पेयजल की किल्लत क्यों हो रही है ?


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हरतालिका पर सामवेदियों का उपाकर्म , मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नया जनेऊ ,

    डॉ कमल गहतोड़ी के अभियान ने मारी डिजिटल छलांग , मेरी कलम मेरी पहचान को मिला बड़ा मंच ,

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in