पुलिस की सतर्कता से लापता नाबालिग बालिका बरामद
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले में एक बार फिर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता देखने को मिली है । गैरसैंण क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका को चमोली पुलिस ने महज कुछ ही समय में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया , जिससे परिवार ने राहत की सांस ली ।जानिए , क्या है पूरा मामला ?
वादी द्वारा 15 दिसंबर 2025 को कोतवाली गैरसैंण में तहरीर दी गई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है । परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद बालिका का कोई सुराग नहीं मिल पाया । तहरीर के आधार पर कोतवाली गैरसैंण में मुकदमा अपराध संख्या 13/25, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया ।एसपी के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने तत्काल पुलिस टीम को नाबालिग की शीघ्र तलाश और बरामदगी के निर्देश दिए । पुलिस टीम ने सुरागरसी , पतारसी और तकनीकी संसाधनों की मदद से लगातार प्रयास किए । अथक मेहनत के बाद नाबालिग बालिका को रामनगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया ।पूछताछ में सामने आई बात
पूछताछ के दौरान नाबालिग ने बताया कि वह बिना बताए अपनी मौसी के घर चली गई थी । बालिका के पूर्ण रूप से सुरक्षित पाए जाने पर उसे नियमानुसार उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया । अपनी पुत्री की सुरक्षित वापसी पर परिजनों ने चमोली पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की खुले दिल से प्रशंसा की ।
चमोली पुलिस, गैरसैंण, लापता नाबालिग बालिका, रामनगर से बरामद, Uttarakhand News, Chamoli News, Gairsain Police, Missing Girl Found, Uttarakhand Police Action, Women Safety Uttarakhand
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: