• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Tuesday, 10-November-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : 451 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-12-20 23:09:56
Share Share Share

बड़ी खबर : 451 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

टिहरी गढ़वाल ( Tehri Garhwal ) - सरकार द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड अभियान के तहत टिहरी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार , अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में थाना कैम्पटी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।

यमुनोत्री हाईवे पर संदिग्ध बाइक बनी गिरफ्तारी की वजह

Advertisement
अभियान के दौरान थाना कैम्पटी में तैनात उपनिरीक्षक रामनरेश शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण , यातायात व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे । इसी क्रम में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगलाड़ पुल से करीब 50 मीटर आगे , मसूरी बैण्ड की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई ।

जावा बाइक से ले जा रहा था चरस

Advertisement
चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 07 HB 6913 ( जावा मोटरसाइकिल ) से परिवहन की जा रही 451 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई । मौके पर ही पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - पता

Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रजत पाल पुत्र सतीश कुमार पाल , निवासी - वार्ड संख्या 05 , बिचली जॉली ग्रान्ट , निकट शिव मंदिर , थाना - डोईवाला , जनपद - देहरादून , उम्र - 29 वर्ष के रूप में हुई है ।

NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

Advertisement
पुलिस ने इस मामले में थाना कैम्पटी पर मु0अ0सं0- 70/2025 , धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है । मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है । बरामद 451 ग्राम अवैध चरस की अनुमानित कीमत ₹45,100 आंकी जा रही है ।

Advertisement




Advertisement

टिहरी गढ़वाल चरस बरामद, Camptee Police Action, Drugs Free Uttarakhand, NDPS Act Uttarakhand, Yamunotri Highway Crime News, Tehri Garhwal Police News, Uttarakhand Drug Smuggling, चरस तस्करी उत्तराखंड, टिहरी पुलिस कार्रवाई


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad

Other Related posts

    अग्निकांड : चम्पावत के पाटी ब्लॉक के गांव में आग का तांडव , सर्दियों के लिए जमा आधा दर्जन घास के लुट्टे जलकर राख ,

    उत्तराखंड में 11 नवंबर को भाई दूज का अवकाश घोषित करने वाला आदेश फर्जी ,

    चम्पावत : पाटी तहसील में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस , राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष को किया याद ,

    विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया दीपावली महोत्सव का आगाज , 11 नवंबर को निकलेगी भव्य देवी रथ यात्रा ,

    दर्दनाक : छोटी दीपावली पर ड्यूटी से घर लौट रहे वन दरोगा की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत ,

    हत्या : जिसके लिए पति - बच्चों को छोड़ा , उसी ने ले ली जान ! लकड़ी का डंडा , खून से सने कपड़े और जूते के साथ पकड़ा गया आरोपी ,

    चम्पावत : 257 करोड़ से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज , डीएम ने तीन शिफ्टों में काम कराने के दिए निर्देश ,

    चोरी : धनतेरस से पहले चोरों ने दिया बड़ा झटका , सेना के जवान के घर से लाखों के जेवरात पार ,

    बिग ब्रेकिंग : जैनी प्रकरण में फिर गरमाई उत्तराखंड की सियासत ! प्रेस वार्ता में फूट - फूटकर रोईं जैनी , हरक सिंह रावत पर लगाए गंभीर आरोप ,

    बड़ी खबर : मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल गिरफ्तार ! गंभीर आरोपों में दर्ज है मुकदमा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in